उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. सरकार की एक नई पहल के तहत राज्य परिवहन निगम की बसों में सीनियर सिटिजन महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. योजना को लागू करने के लिए यूपी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सप्लीमेंट्री बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस राशि का इस्तेमाल महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए किया जाएगा. इससे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के खर्चे की भरपाई की जाएगी.
UP: बुजुर्ग महिलाएं अब रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, सरकार लाई ये स्कीम
UPSRTC की बसों में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा. सरकार ने फिलहाल इस पर कोई डिटेल्ड डॉक्यूमेंट जारी नहीं किया है. अनुपूरक बजट में इस स्कीम के लिए फंड का ऐलान किया गया है.

यूपी सरकार ने जो घोषणा की है, उसके मुताबिक UPSRTC की बसों में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा. सरकार ने फिलहाल इस पर कोई डिटेल्ड डॉक्यूमेंट जारी नहीं किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, योजना के लागू होने की तारीख और इसके संचालन से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी. ये गाइडलाइंस अगस्त के महीने में जारी होने की उम्मीद है.
बजट में 100 करोड़ की व्यवस्थाइस पहल को लागू करने के लिए सरकार ने बजट की व्यवस्था भी की है. UPSRTC पर जो वित्तीय बोझ पड़ेगा, उसकी भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस रीइम्बर्समेंट से यह पक्का होगा कि एलिजिबल यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के बदले UPSRTC को मुआवजा मिल सके. इस स्कीम का मकसद बुजुर्ग महिलाओं के खर्च को कम कर, आवाजाही को आसान बनाना है.
(यह भी पढ़ें: यूपी परिवहन विभाग ने छात्रों को आधी कीमत पर टिकट का ऑफर दिया, वे बोले- ‘बस से ही उतार दिया’)
अभी तक इसके लिए कोई आधिकारिक डॉक्यूमेंट नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक संभावना है कि यात्रा के दौरान एलिजिबल महिलाओं को सरकार द्वारा जारी उम्र का सही सबूत या पहचान पत्र दिखाना होगा. राज्य सरकार जल्द ही एलिजिबिलिटी, वेरिफिकेशन, लागू होने वाली बस सेवाओं और इसे लागू करने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी. इस योजना से बुजुर्ग महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है. सबसे अधिक फायदा उन्हें होगा, जो रोजाना की यात्रा के लिए स्टेट रोडवेज की बसों पर निर्भर हैं.
वीडियो: मेरठ कांवड़ विवाद में पुलिस की पिटाई हुई या नहीं, FIR के बाद क्या निकला सच?













