चेन्नई की एक Tech Expert Rene Joshilda को अहमदाबाद पुलिस ने 11 राज्यों में फर्जी बम की धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया. ये सब उस आदमी से बदला लेने के लिए किया गया था जिससे वह कथित तौर पर एकतरफा प्यार करती थी. जब उसने किसी और से शादी कर ली, तो रेने ने उसके नाम का इस्तेमाल करके कई फर्जी ईमेल आईडी बनाए और उसे फंसाने के उद्देश्य से स्कूलों, अस्पतालों, स्टेडियमों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में धमकियां भेजीं. उसने गुमनाम रहने के लिए टोर ब्राउज़र, डार्क वेब, वीपीएन और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया. लेकिन एक गलती कर दी. एक ही डिवाइस से अपने असली और नकली ईमेल खातों में लॉग इन करने से उसके आईपी एड्रेस को उजागर कर दिया और उसका भेद खुल गया. उसे गिरफ्तार करने से कुछ ही समय पहले उसने एक खौफनाक ईमेल के जरिए घातक AI-171 एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जिम्मेदारी ली थी. एकतरफा प्यार कैसे राष्ट्रीय स्तर के साइबर खतरे में बदल गया, यह जानने के लिए पूरा वीडियो देखें.
एकतरफा प्यार की कुंठा में बम की धमकी देने लगी लड़की, पुलिस ने धर लिया
Rene Joshilda ने गुमनाम रहने के लिए टोर ब्राउज़र, डार्क वेब, वीपीएन और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)






.webp?width=120)


