जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि मंदिर के रास्ते में अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के नजदीक भूस्खलन हुआ है. मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. घायलों को इलाज के लिए कटरा के अस्पताल में भेजा गया है.हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा पर रोक लगा दी गई है. भूस्खलन की घटना के बाद कटरा से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. प्राकृतिक आपदा की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से चार की मौत, कई घर तबाह
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही मची है. वैष्णो देवी के रास्ते पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई. 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कटरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










