अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर की दान पेटी में गलती से एक श्रद्धालु का iPhone गिर गया. मंदिर प्रशासन ने iPhone लौटाने से इनकार कर दिया है. तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने भी इसपर जवाब दिया है और कहा है कि iPhone को वापस नहीं किया जा सकता. यह घटना श्री कंदस्वामी मंदिर की है. वहीं श्रद्धालु का नाम दिनेश है. वह तिरुवल्लूर जिले के विनायगपुरम के रहने वाले हैं. बीती 18 अक्टूबर को दिनेश अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने गए थे. दर्शन के दौरान दान करते समय उनका iPhone हाथ से फिसलकर दान पेटी में गिर गया. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
दानपेटी में गिरा भक्त का iPhone, मंदिर वाले बोले- अब वापस नहीं मिलेगा
मंदिर वालों ने iPhone लौटाने से इनकार कर दिया है. मंदिर प्रशासन और तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग ने भी इसकी वजह बताई है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















