The Lallantop
Logo

इंडिया में अवैध एंट्री, डॉक्टर ने चेहरा बदला, लखनऊ से सामने आई सेक्स रैकेट की कहानी

मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित Omaxe City का है. आरोप है कि इन महिलाओं की पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई थी.

Advertisement

लखनऊ में बिना पासपोर्ट और वीजा के दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि इन महिलाओं की पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई थी. यह खेल निजी क्लीनिक में चल रहा था. खबर है कि पैसे लेकर पहचान छुपाने में मदद की जाती थी. मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित Omaxe City का है. यह कार्रवाई FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) की टीम ने की है. FRRO की को सूचना मिली कि दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही हैं. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement