गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी तलवार से शिवकुमार पर लगातार वार करते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
‘मत मारो बाबू’, लोग रोकते रह गए, तलवार से 25 वार कर लड़के ने ठेकेदार को मार डाला
Gorakhpur Contractor Murder Video: गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की हत्या कर दी गई. राहुल पर हत्या का आरोप लगा है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी तलवार से मृतक पर बार-बार हमला करते हुए नजर आ रहा है.

घटना गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार, 8 अगस्त को हुई. गांव में ब्रह्मभोज था. मृतक शिवकुमार तिवारी इस भोज में शामिल होने गए थे. पंगत में बैठकर खाना खा रहे शिवकुमार पर आरोपी राहुल ने हथियार से हमला किया था. इसके बाद घायल शिवकुमार को अस्पताल ले जाया जा रहा था. आरोपी ने रास्ते में ऑटो रोकवा दिया और तिवारी को ऑटो से निकालकर तलवार और बांकें से उन पर कई वार किए.
घटना का वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शिवकुमार झाड़ियो में खून से लथपथ गिरे हुए दिखते हैं. आरोपी राहुल उनको तलवार से मारता दिख रहा है. जो शख्स ये सब अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहा है, वो आरोपी को रोकने की कोशिश करता है. तभी हमलावर की तलवार उसकी ओर मुड़ जाती है. वीडियो बनाने वाला वहां से जान बचाकर भागता है. वीडियो में आगे दिखता है कि राहुल लगातार शिवकुमार तिवारी पर तलवार से हमले कर रहा है. वीडियो बनाने वाले की फिर आवाज आती है.
वह उसे पूरा मार देगा... राहुल. बाबू मत मारो… मत मारो बाबू..अरे जान से मार दिया…
वीडियो में खून से लथपथ शिवकुमार तिवारी उन्हें न मारने के लिए गिड़गिड़ाते भी दिखते हैं लेकिन वह नहीं रुकता. आसपास के लोग भी उसे रोकने की कोशिश करते हैं. बताया गया कि लोगों के रोकने के बावजूद आरोपी राहुल ने शिवकुमार तिवारी पर 22 से 25 वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई.
पुरानी रंजिश में हुई हत्याइंडिया टुडे से जुड़े गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में क्रिकेट विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया. क्रिकेट के बाद आदेश चौधरी नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या की गई थी. इसमें शिव कुमार को आरोपी बनाया गया था. आरोप है कि इसी का बदला लेने के लिए राहुल चौधरी और उसके भाई रोहित चौधरी ने घटना को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम हटने पर प्रकाश राज बोले, ‘अच्छा मजाक चल रहा है...’
शिवकुमार के बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं. उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें आरोपी राहुल चौधरी, आशुतोष चौधरी बिंद निवास चौधरी, भानु चौधरी को जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अब वायरल वीडियो सहित घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है.
वीडियो: अमेरिका में गौतम अडानी पर चल रहा केस वापस लिया गया, अदालत में क्या हुआ?













