दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए बनाए गए करीब 9 किलोमीटर लंबे बारापुल्ला फेज-3 फ्लाईओवर का दावा सिग्नल-फ्री सफर देने का था. मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक कनेक्टिविटी बेहतर करने वाले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने 29 सितंबर को किया था. लेकिन उद्घाटन के एक हफ्ते के भीतर ही यहां भारी ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आने लगी है. जिस फ्लाईओवर को जाम से राहत देने के लिए बनाया गया था, वही अब जाम की वजह बनता नजर आ रहा है.
दिल्ली को जाम से बचाने वाला बारापुल्ला फ्लाईओवर खुद जाम में क्यों फंसा? पुलिस भी कन्फ्यूज
दिल्ली का बारापुल्ला फेज-3 फ्लाईओवर जाम से राहत देने के बजाय खुद ट्रैफिक जाम की वजह बन गया है. उद्घाटन के महज एक हफ्ते बाद सिग्नल-फ्री कॉरिडोर पर भारी जाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












