The Lallantop

युवराज मेहता के पिता ने देश छोड़ा? घर पर लगा ताला, पड़ोसियों ने ये बताया

नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता अपनी बेटी के साथ लंदन चले गए. वह घटना की जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
युवराज मेहता के पिता बेटी के साथ लंदन चले गए हैं. (फोटोः India today)

नोएडा में पानी भरे बेसमेंट में डूबकर जान गंवाने वाले युवराज मेहता के पिता बेटी के साथ लंदन चले गए हैं. उनके घर पर ताला लगा है. युवराज की मौत को एक महीने हो गए हैं. इस घटना की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 जनवरी 2026 को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया था. टीम को 5 दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया था. खबर है कि एसआईटी ने अपनी जांच भी पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

युवराज का परिवार SIT की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि प्रशासन के ‘खराब रवैये से आहत’ होकर युवराज के पिता राजकुमार मेहता ने भारत छोड़ दिया. वह अपनी बेटी के साथ लंदन चले गए. ये भी लिखा गया कि घटना के एक महीने बीत जाने के बाद भी एसआईटी जांच में कोई प्रगति ‘नहीं’ हुई. इससे परिवार की न्याय को लेकर उम्मीद धुंधली पड़ गई. नतीजा ये हुआ कि युवराज के पिता ने देश ही छोड़ दिया.

m
युवराज के पिता के देश छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. (X)

हालांकि, इस बात में पूरी सच्चाई नहीं है. इंडिया टुडे से जुड़े अरुण त्यागी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार मेहता के पड़ोसियों ने बताया कि वह वापस आने की बात कहकर लंदन गए हैं. नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की रिपोर्ट में राजकुमार मेहता से बातचीत के बाद बताया गया कि वह लंदन में बसने के लिए नहीं गए हैं. रिपोर्ट में वॉट्सऐप पर पूछे गए सवाल पर मेहता ने कहा कि नोएडा में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था. इसलिए वह कुछ दिनों के लिए बेटी के यहां लंदन आ गए. उन्होंने कहा कि वह एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एटीएस ले ग्रैंडियोस सोसाइटी के पास टी-पॉइंट पर 16 जनवरी 2026 की रात युवराज की कार बेकाबू होने के बाद गहरे नाले में उतर गई थी. नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस, दमकल टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवराज को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी. 

इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के साथ नोएडा अथॉरिटी की कार्यशैली पर सवाल उठे और कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई.

वीडियो: शाहरुख खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैन ने कहा-"बोर हो रहा था..."

Advertisement

Advertisement