दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफरदजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है. पुलिस ने हाईकोर्ट का हवाला देकर ये कार्रवाई की. इन सबके बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने उनकी जगह पर प्रोटेस्ट का नेतृत्व करना शुरू कर दिया है. गीतांजलि ने अपने एक बयान में कहा कि सोमवार, 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले मार्च को वो खुद लीड करेंगी. इससे पहले भी जब सोनम वांगचुक पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया था, तब उनकी रिहाई में गीतांजलि ने अहम भूमिका निभाई थी.
MBA, एंटरप्रेन्योर, ब्लैक बेल्ट और अब आंदोलन की कमान, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि को जान लीजिए
Sonam Wangchuk के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर उनकी पत्नी Gitanjali J Angmo लगातार उनको अपना समर्थन दे रही हैं. सोनम के अस्पताल में शिफ्ट कराए जाने के बाद गीतांजलि ने कहा कि वो खुद 20 जुलाई को होने वाले 'संसद मार्च' का नेतृत्व करेंगी. खबर में हम जानेंगे कि Gitanjali J Angmo कौन है और उनकी सोनम से कैसे मुलाकात हुई.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गीतांजलि सोनम वांगचुक की दूसरी पत्नी हैं. सोनम की पहली शादी एक अमेरिकी नागरिक रेबेका नॉर्मन से हुई थी, लेकिन तलाक के बाद यह रिश्ता खत्म हो गया. बाद में उनकी शादी गीतांजलि से हुई. गीतांजलि का जन्म ओडिशा के बालासोर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. फिजिक्स में अपना ग्रुेजुएशन उन्होंने फकीर मोहन यूनिवर्सिटी से पूरा किया. इसके बाद भुवनेश्वर के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से MBA की पढ़ाई पूरी की.
15 साल कॉर्पोरेट सेक्टर में रहींगीतांजलि ने करीब 15 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. इस दौरान इनका ज्यादातर समय डेनमार्क में बीता. बाद में गीतांजलि भारत लौट आईं और एंटरप्रेन्योरशिप में अपना करियर शुरू किया. यहां उन्होंने अपने कई बिजनेस खड़े किए, जिसमें ‘पुशन’, ‘शंघाई पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड’ और ‘हेलियोस बुक्स’ नाम की अपनी एक पब्लिशिंग हाउस की शुरुआत की. इसके बाद साल 2017 में अपने पति सोनम वांगचुक के साथ लद्दाख में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HIAL) की शुरुआत की.

HIAL मुख्य तौर पर लद्दाख के बेहद ठंडे इलाकों में रहने वाले लोगों की जरूरी समस्याओं का समाधान करने पर काम करता है. ये संस्था ग्रीन कैंपस, पैसिव सोलर-हीटेड बिल्डिंग और अन्य तकनीकों को बनाने और आगे बढ़ाने पर काम करता है. HIAL ने साल 2021 में भारतीय सेना के लिए सोलर-हीटेड टेंट भी बनाया था. साथ ही कुछ कोर्स और इंटर्नशिप भी ऑफर करता है.
एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस में मुलाकात हुईहालांकि, साल 2025 में विदेशों से मिलने वाले फंडिंग नियमों के कथित उल्लंघन की वजह से HIAL, CBI के जांच के दायरे में आ गया था. साल 2025 में गीतांजलि ने Brut के साथ एक इंटरव्यू में अपनी शादी पर खुलकर बात की थी. इंटरव्यू के दौरान गीतांजलि ने बताया कि वो पहली बार सोनम वांगचुक से एक एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस में मिली थीं. इसके फौरन बाद ही दोनों कॉन्टेक्ट में आ गए थे. गीतांजलि ने कहा,
‘यह देखना काफी दिलचस्प था कि हम एक-दूसरे की बात को पूरा कर रहे थे. हमारा शिक्षा और रोजमर्रा के जीवन में काम करने के तरीकों में बहुत समानता थी.’
गीतांजलि की लिंक्डइन प्रोफाइल को देखने पर पता चलता है कि वो खूबियों से भरी एक महिला है.लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, गीतांजलि कराटे में ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं.

इसके अलावा वो एक बेहतरीन ओडिसी और रशियन बैली डांसर भी हैं. यहां तक कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शेवनिंग स्कॉलर रही आंगमो को सरकार की ओर से ‘वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड’ भी मिल चुका है. साथ ही वो खुद को एक ‘आध्यात्मिक खोजकर्ता’ बताती है, जिसे भारतीय आध्यात्मिकता में बहुत इंटरेस्ट है.
वीडियो: सोनम वांगचुक के साथ अस्पताल में क्या-क्या हुआ?








