The Lallantop

अब्दुल भाई की इस 'ड्रीम कैब' में हर कोई सफ़र करना चाहेगा!

Reddit पर एक फोटो वायरल हुई. एक कैब के अंदर तस्वीर. कैब की सीटों में खांचे बनाकर उनमें ज़रूरतों का सामान लगा हुआ है. कैब में पैसेंजर्स के लिए स्नैक्स, पानी, Wi-Fi, परफ्यूम, दवाइयां, टिशू और सैनिटाइज़र जैसी चीजें इस्तेमाल के लिए रखी हैं. वो भी एकदम फ्री.

Advertisement
post-main-image
कैब में चिप्स, कोल्डड्रिंक सब कुछ है मौजूद. (फोटो- सोशल मीडिया)

आप कहीं जाने के लिए घर से निकल रहे हैं. कैब बुक की. आ भी गई. लेकिन कैब में बैठने के बाद याद आया कि परफ्यूम तो लगाया ही नहीं. या हो सकता है कैब में बैठे-बैठे भूख लग जाए. हाथ गंदे हों तो साफ करने के लिए सैनिटाइज़र की ज़रूरत हो. सिर में दर्द होने लगे तो दवाई मिल जाए. मीटिंग के लिए जा रहे हैं कैब में बैठने बाद याद आया कि शूज़ पॉलिश नहीं हैं. अगर ये सभी चीज़ें एक साथ, एक ही कैब में बैठे-बैठे मिल जाए, वो भी फ्री में तो कैसा हो?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जी हां, ये बिल्कुल मुमकिन है. दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ऐसी ही एक कैब चक्कर लगा रही है. ये कैब-कम-डेली स्टोर है. इसमें पैसेंजर को फ्री स्नैक्स, पानी, Wi-Fi, परफ्यूम, दवाइयां, टिशू, सैनिटाइज़र और यहां तक कि ऐशट्रे तक उपलब्ध कराई जा रही है. वो भी एकदम फ्री.

दरअसल सोशल मीडिया Reddit पर एक फोटो वायरल हुई. इसमें कैब के अंदर की तस्वीर थी. कैब की सीटों में खांचे बनाकर उनमें ज़रूरतों का सामान लगा हुआ है. ये सुविधाएं मुहैया करवाने वाले ड्राइवर का नाम है अब्दुल कदीर (Abdul Qadeer). इनकी कार में राइड करना एक लग्ज़री एक्सपीरियंस है. अब्दुल भाई इस कैब में सिर्फ आपकी भलाई का सामान नहीं है, बच्चों और ग़रीबों को डोनेशन के लिए एक डोनेशन बॉक्स भी रखा हुआ है.

Advertisement
sakdfa
Reddit पर शेयर की गई थी पोस्ट. (फोटो- सोशल मीडिया)
वायरल है ये "ड्रीम कैब"

एक यूज़र ने सोशल मीडिया Reddit पर ये फोटो पोस्ट की थी. इसके बाद से धड़ल्ले से वायरल होने लगी. यूज़र ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस कैब में फैसलिटीज़, फ्लाइट्स से बेहतर है. इसके बाद लोग इसमें बैठने का ख़्वाब देखने लगे. कैब ड्राइवर अब्दुल का दावा है कि वह इन सुविधाओं के लिए कोई चार्ज नहीं करते. 

लोगों को दे रहे ये ख़ास मैसेज

अब्दुल की कार में एक होर्डिंग लगा है. इस पर उन्होंने लिखा है, 

हम कपड़ों से किसी का धर्म नहीं पहचान सकते. निवेदन है कि हम एक-दूसरे के प्रति सम्मान से पेश आएं. हमें समाज के अच्छे उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

Advertisement
सोशल मीडिया पर मिली तारीफ़ ही तारीफ़

इस ख़ास कैब की फोटो पर लोगों ने तारीफों की झड़ी लगा दीं. 

एक यूजर ने लिखा, 

ड्राइवर को पहचान और सम्मान मिलना चाहिए, वह इसके हकदार हैं.

ksdkdkd
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स.

दूसरे यूजर ने पूछा, 

भाई, यह कैब बुक कहां से की थी? हमें भी चाहिए.

peiluweui
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स.

एक अन्य यूजर ने अब्दुल कदीर को एक परफेक्ट सर्विस प्रोवाइडर बताते हुए लिखा, 

ये सिर्फ कैब राइड नहीं, बल्कि एक मास्टरक्लास है. कस्टमर फीडबैक, एक्स्ट्रा एफर्ट, एंटरप्रेन्योर माइंडसेट- भाई सच में चलता-फिरता MBA डिग्री है.

lepeppe
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स.
wewewrew
सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स.

कई यूजर्स ने ज़्यादा से ज़्यादा कमाई करने की दुआएं भी दीं. कुछ ने कहा कि वे इस तरह की सर्विस के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने को भी तैयार हैं.

वीडियो: सोशल लिस्ट : KBC पहुंचे समय रैना, अमिताभ बच्चन, Dark Jokes पर क्या बहस चली?

Advertisement