The Lallantop

सैलरी 13,000 और EMI भरनी 25,000 की... कर्ज से परेशान टीचर पिस्टल लेकर लूट करने पहुंचा

UP News: जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो एक नई कहानी न‍िकलकर सामने आई. पता चला कि आरोपी कोई शातिर बदमाश नहीं, बल्कि एक प्राइवेट स्कूल का टीचर है. घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. (फोटो: X)

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शख्स जनसेवा केंद्र पहुंचा. पिस्टल तानकर दबी आवाज में ऑपरेटर से बोला कि कैश दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा. ऑपरेटर ने भांप लिया कि ‘लुटेरा’ नौसिखिया है. इसके बाद उसने एक तरकीब निकाली और लूट करने पहुंचे शख्स की पूरी प्लानिंग कुछ ही मिनटों में फेल हो गई. फिर जो हुआ उसका वीडियो अब वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

पूरा मामला वाराणसी के बड़ागांव थाना इलाके के काजीसराय का है. आज तक से जुड़े रोशन जायसवाल की र‍िपोर्ट के मुताबि‍क, यहां जावेद अली अपने घर में ही एक जनसेवा केंद्र (Common Service Center) चलाते हैं. 9 मई की रात 8 बजे का वक्त था, वो दुकान बंद करने वाले थे, तभी बाइक से एक शख्स वहां पहुंचा. उसने कैश निकालने की बात कही. जावेद ने कहा, “दुकान बंद हो रही है, अभी काम नहीं होगा.” 

Advertisement

लेकिन वो शख्स वहां से जाने के बजाय दुकान में ही रुका रहा. करीब 15 मिनट तक वो कभी मोबाइल पर बात करता, कभी बाहर जाकर आसपास देखता रहा. इसके बाद उस शख्स ने अचानक अपनी कमर से पिस्टल निकाली और सीधे जावेद पर तान दी. फिर बोला कि तुरंत 6 हजार रुपए निकालो. जावेद कुछ पल के लिए तो डर गए. लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत दिखाई. 

जावेद ने पूछा कहां से दें? उसके बाद शख्स बोला, “दे नहीं तो गोली चला दूंगा.” जावेद ने पूछा क‍ितना? फि‍र वो शख्स बोला, “10 हजार रुपए.” जावेद ने कहा, “कैश पीछे रखा है, अभी लेकर आता हूं.” 

भागते समय पकड़ा गया

पिस्टलधारी युवक जावेद की बातों में आ गया. जावेद पीछे के कमरे में गए और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए. खुद को घिरता देखकर आरोपी भागने लगा. वो बाइक तक पहुंच पाता उससे पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया. फिर सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई हुई. लोगों ने उसकी पिस्टल छीन ली और पुलिस बुला ली.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लूट का नया तरीका! लड़की के कपड़े पहनकर ट्रक रुकवाते, झाड़ियों के पीछे ले जाते, फिर पूरा गैंग मिलकर…

स्कूल टीचर निकला आरोपी

जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो एक नई कहानी न‍िकलकर सामने आई. पता चला कि आरोपी कोई शातिर बदमाश नहीं, बल्कि एक प्राइवेट स्कूल का टीचर है. उसका नाम गौतम पटेल है. वो शिवपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है.

पुलिस पूछताछ में गौतम ने बताया कि उसने अच्छी नौकरी के लालच में किसी से कर्ज लेकर पैसे दिए थे. आगे बताया,

“हर महीने 25 हजार रुपए की EMI भरनी पड़ती है. जिस स्कूल में पढ़ाता हूं, वहां सैलरी सिर्फ 13 हजार रुपए है. कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर लूट की प्लान‍िंग की थी.”

पुलिस ने उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाली लेकिन कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला. अब जांच इस बात की हो रही है कि गौतम के पास पिस्टल कहां से आई.

वीडियो: 400 मीटर की दूरी के विदेशी महिला से लूटे 18 हजार! टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

Advertisement