राहुल गांधी और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की साथ वाली रील इंस्टाग्राम ने अचानक ब्लॉक कर दी. ये आरोप खुद राहुल गांधी ने लगाया है. रील हटते ही राहुल गांधी ने पूछा ‘मेरे और थिरु विजय वाली रील को भारत के IT नियमों के तहत क्यों ब्लॉक किया गया?’ 10 मई को राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे थे, जहां अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद थे.
राहुल गांधी-विजय थलपति की रील ब्लॉक हुई, सरकार पर लगे आरोप, वजह अब पता लगी
Rahul Gandhi reel blocked: रील हटते ही राहुल गांधी ने पूछा ‘मेरे और थिरु विजय वाली रील को भारत के IT नियमों के तहत क्यों ब्लॉक किया गया?’ 10 मई को राहुल गांधी चेन्नई पहुंचे थे, जहां अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.


द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह के बाद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ कई तस्वीरें और एक रील पोस्ट की. रील में दोनों नेताओं की मुलाकात और समारोह के कुछ पल दिख रहे थे. लेकिन थोड़ी ही देर बाद कांग्रेस ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने उस रील और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया. कांग्रेस का आरोप है कि रील Ministry of Electronics and Information Technology के नियमों के तहत हटाया गया है. राहुल गांधी एक के बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लिखा,
‘आखिर इसमें ऐसा क्या था जिससे मोदी जी को खतरा महसूस हुआ?’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले रील ब्लॉक की गई और फिर उस पर सवाल उठाने वाली उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी भी नीचे खींच ली गई. यानी उसे भी हटा दिया गया. कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी श्रीवत्स ने X पर पोस्ट कर बताया कि जिस रील को हटाया गया, उसने एक घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ 20 लाख व्यूज़ आए थे. वहीं तस्वीरों वाली पोस्ट 4 करोड़ 60 लाख लोगों तक पहुंच चुकी थी. श्रीवत्स ने आरोप लगाया कि ये सिर्फ टेक्निकल गड़बड़ी नहीं थी. लिखा,
'ये ग्लिच दरअसल MeitY यानी Ministry of Electronics and Information Technology के नियमों की वजह से हुआ है. राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबाया जा रहा है. X पर उनकी रीच, YouTube पर उनके व्यूज़ और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, सबको दबाया गया है.'
कांग्रेस की कम्युनिकेशन और पब्लिसिटी इंचार्ज, रुचिरा चतुर्वेदी ने भी आरोप लगाया कि मेटा ने पहले राहुल गांधी और विजय के शपथ ग्रहण समारोह का वायरल वीडियो ब्लॉक कर दिया. इसके बाद कांग्रेस नेता की वह इंस्टाग्राम स्टोरी भी ब्लॉक कर दी गई, जिसमें उन्होंने वीडियो ब्लॉक किए जाने का मुद्दा उठाया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ये मामला इंस्टाग्राम के इंटरनल मॉडरेशन सिस्टम की वजह से हुआ, न कि मंत्रालय के किसी निर्देश या नियम के कारण. बाद में वीडियो को फिर से पब्लिक कर दिया गया.
वीडियो: राहुल गांधी के बाद कौन देगा विजय का साथ? तमिल नाडु में किसकी सरकार बनेगी?





















