The Lallantop

मां ने अपने दोस्त से कराया नाबालिग बेटी का रेप, पता चलते ही BJP ने पार्टी से निकाला

Uttarakhand के Haridwar में एक महिला नेत्री पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. महिला की नाबालिग बेटी ने आरोप लगाया कि मां ने अपने दोस्त समेत कई लोगों से उसका रेप करवाया है. हरिद्वार SSP ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
post-main-image
महिला और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (इंडिया टुडे)

हरिद्वार (Haridwar) में एक महिला पर अपनी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न (minor sexual harassment) करवाने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके दोस्त सुमित पटवाल (Sumit Patwal) को गिरफ्तार किया है. महिला बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी है. मामला सामने आने के बाद उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे के इनपुट के मुताबिक, आरोपी महिला का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था. और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी. इस दौरान लड़की काफी गुमसुम रहती थी. पिता ने इस बारे में उससे बात की. जिसके बाद लड़की ने बताया कि उसकी मां ने जबरदस्ती अपने दोस्त सुमित पटवाल और दूसरे लोगों से उसका यौन उत्पीड़न करवाया.

हरिद्वार SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया, 

Advertisement

रानीपुर थाने में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए थे. पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया. और अभियोग रजिस्टर कर CrPC की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया गया.  मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है. और प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया है और उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. 

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आगे बताया कि इस मामले में BNS की धारा 70(2) (18 साल से कम उम्र की महिला के साथ सामूहिक रेप के लिए आजीवन कारावास), 351(3),3(5) (परिवार के सदस्य को गंभीर चोट पहुंचाना) समेत पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में अब तक पीड़िता की मां समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. और एक व्यक्ति अभी फरार चल रहा है. SSP डोबाल ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में एक और बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

Advertisement
पार्टी ने किया निष्कासित

इस खबर के सामने आते ही बीजेपी ने महिला नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने 4 जून को इसके लिए एक लेटर जारी किया. इसमें बताया गया कि पार्टी के जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति के बाद महिला नेता को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. इससे पहले साल 2024 में पार्टी ने महिला नेत्री को बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद से हटाया था. 

वीडियो: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की खबरें, कई जगहों पर फंसे लोग

Advertisement