बुर्का पहने और कंधे पर कांवड़ लिए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि महिला उत्तराखंड के हरिद्वार से संभल के लिए कांवड़ियों के एक ग्रुप के साथ निकली है. मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली महिला का बुर्के में कांवड़ लेकर जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हिंदुत्ववादी संगठनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने महिला पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इंडिया टुडे से जुड़े संजीव शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम महिला का नाम तमन्ना मलिक है. वह संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बस्सी की रहने वाली हैं.
बुर्के में कांवड़ लेकर निकली ये महिला कौन है? हिंदू संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया
Muslim woman Kanwar Yatra: बुर्का पहने एक महिला के कांवड़ लेकर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला का नाम तमन्ना मलिक है जो यूपी के संभल की रहने वाली हैं.


कांवड़ लेकर तमन्ना जब बिजनौर के नूरपुर फीना और रतनगढ़ कस्बे में पहुंची तो लोगों ने उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया. यही नहीं नूरपुर की कुछ महिलाओं ने तमन्ना को एक मंदिर में कुछ समय आराम करने के लिए रोक लिया. कई लोगों ने तमन्ना के साथ सेल्फी भी खिंचाई. तमन्ना की कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसलिए पुलिस भी अलर्ट नजर आई. वीडियो में पुलिस की एक टीम उनके साथ चलती दिखी.
‘आजतक’ से बात करते हुए तमन्ना ने बताया,
मेरी शंकर जी को जल चढ़ाने की इच्छा थी. लोगों को कांवड़ लेकर जाते देख मेरी भी इच्छा हुई. मुझे ऐसा करना पसंद है.
यह भी पढ़ें: शादी वाले घर में केमिकल की बोतलें रखी थीं, 5 लोग शराब समझकर पी गए, 4 की मौत
बता दें कि तमन्ना ने पास के गांव के रहने वाले अमन त्यागी से शादी की है. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले पति और ससुराल वालों की इजाजत ली थी. कांवड़ लेकर वो अपने जिले संभल जा रही है, जहां वह भगवान शिव के मंदिर में शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाकर पूजा करेंगी. तमन्ना के साथ उनके पति अमन त्यागी भी कांवड़ यात्रा में शामिल हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: कैलाश सत्यार्थी ने पाकिस्तान में बहादुरी, ट्रंप के नोबेल और एप्सटीन फाइल्स पर सब बताया












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)

.webp?width=120)