The Lallantop

शादी वाले घर में केमिकल की बोतलें रखी थीं, 5 लोग शराब समझकर पी गए, 4 की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा में केमिकल को शराब समझकर पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं हैं. सभी मृतक मजदूर थे और शादी से काम करके निकल रहे थे.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान में केमिकल को शराब समझकर पीने से 4 की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
प्रमोद तिवारी

राजस्थान के भीलवाड़ा में केमिकल को शराब समझकर पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं. एक महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक मजदूर थे और शादी से काम करके निकल रहे थे. वहीं से उन्होंने कथित तौर पर कुछ बोतलों को शराब समझकर उठा लिया. लेकिन उसमें शराब नहीं बल्कि संदिग्ध केमिकल भरा था, जिसे पीने से उनकी मौत हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के अलौली गांव में 12 फरवरी की देर रात हुई. मृतकों के नाम सुशीला, बादामी, जमनी और रतन बताए गए हैं. इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट  के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने पर जिले के DM जसमीत सिंह संधू और SP धर्मेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे. 

SP सिंह ने बताया,

Advertisement

'मृतक 9 और 10 फरवरी की रात गांव में शादी में गए थे. और वहां से शादी में खाना गर्म करने वाले किसी फ्यूल को लेकर आए थे. जिसे शराब समझकर पीने से उनकी मौत हो गई. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह फ्यूल कहां से आया और इसका इस्तेमाल कैसे होता है.'

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. साथ ही संदिग्ध लिक्विड के सैंपल कलेक्ट कर उन्हें भी जांच के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा इलाके की कुछ दुकानों से भी केमिकल के सैंपल लिए गए हैं.

मामले पर MGH मोर्चरी के इंचार्ज डॉक्टर चेतन से बात की गई. उन्होंने बताया,

'मृतकों के पेट के अंदर बहुत कंजेशन (जकड़न) और हेमरेज (धमनी या शिरा के फटने से होने वाली ब्लीडिंग) पाया गया. केस को पहली नजर से देखने से यही लग रहा कि किसी स्ट्रॉन्ग पॉइजन का सेवन किया गया है. हालांकि, इस पॉइजन के मिश्रण के बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है कि यह सिंगल पॉइजन है या मल्टीपल पॉइजन का कॉम्बिनेशन है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फ्लाईओवर के पास 3 लाशें मिलीं, आरोपी लड्डू खिलाकर लेता है जान, 5 और मर्डर में शामिल होने का शक

डॉक्टर चेतन का कहना है कि यह कोई कीटनाशक या दो-तीन चीजों का मिक्चर हो सकता है. इसके सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

वीडियो: बांग्लादेश में चुनाव जीतने वाले तारिक रहमान से पीएम मोदी, शाहबाज़ शरीफ ने क्या कहा?

Advertisement