The Lallantop

डेटिंग ऐप पर दोस्ती, 5 महीने का लिव-इन, सेप्टिक टैंक में मृत मिली महिला की हत्या की कहानी पता चली

Woman body found in septic tank: भोपाल के कमल नगर से पुलिस को टैंक में तैरते एक संदूक की सूचना मिली थी. मौके पर जब पुलिस पहुंची और उन्होंने संदूक को खोला, तो उसमें एक महिला का शव मिला. जांच शुरू की गई और 24 घंटे में ही पुलिस ने पूरा मामला सुलझा दिया.

Advertisement
post-main-image
महिला की हत्या का आरोप उसके पार्टनर पर लगा है. (फोटो-इंडिया टुडे)

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला का शव सेप्टिक टैंक में मिलने से हडकंप मच गया. मृतक की पहचान मिसबाह (22) के रूप में हुई है. हत्या का आरोप उसके पार्टनर समीर खान पर लगा है. बताया गया कि आरोपी ने पहले मिसबाह की हत्या की, फिर लोहे के संदूक में उसका शव रखकर एक खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. इस घटना में कथित तौर पर समीर का साथ उसकी मां, बहन और भाई ने भी दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रविश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 12 फरवरी को भोपाल के कमल नगर से पुलिस को टैंक में तैरते एक संदूक की सूचना मिली थी. मौके पर जब पुलिस पहुंची और उन्होंने संदूक को खोला, तो उसमें एक महिला का शव मिला. जांच शुरू की गई और 24 घंटे में ही पुलिस ने पूरा मामला सुलझा दिया.

जांच में सामने आया कि मिसबाह महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली थी. एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए उसकी मुलाकात समीर खान से हुई थी. कुछ समय बाद दोनों रिश्ते में आ गए. अक्टूबर 2025 से मिसबाह भोपाल में समीर के साथ उसके घर में रह रही थी. आरोपी उसे दोस्त बताकर घर लाया था. युवती के घर आने के बाद समीर की पत्नी नाराज होकर अपने मायके जबलपुर चली गई थी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, बीते कुछ समय से दोनों के बीच काफी झगड़ा हो रहा था. आरोपी मिसबाह से छुटकारा पाना चाहता था, जबकि महिला उससे शादी करना चाहती थी. 7-8 फरवरी की रात दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने मिसबाह का गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद 8 से 10 घंटे तक शव घर पर ही रखा था. बाद में अपने भाई, मां और बहन को पूरी घटना के बारे में बताया. फिर सभी ने मिलकर शव को एक पेटी में बंद कर एक दिन और घर में रखा. अगले दिन रात के समय पास के खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में पेटी समेत शव फेंक दिया. 

घटना के बाद आरोपी समीर फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने जुर्म भी कबूल किया. 

वीडियो: Lucknow Hit And Run: छात्र की कार ने मारी टक्कर, 6 साल के बच्चे की मौत 5 घायल

Advertisement

Advertisement