दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन में जेन जी की कामयाबी से जेन अल्फा को जबरदस्त हौसला मिला है. हाल में कई वीडियो सामने आए, जिसमें स्कूली बच्चे अधिकारियों की आंखों में आंखें डालकर अपनी मांग उठा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मऊ से भी एक ताजा वाकया आया. क्लास एक की छात्रा समरा नाज डीएम कार्यालय पहुंचीं, और जिलाधिकारी से रास्ता ठीक कराने की मांग की. छात्रा ने डीएम से शिकायत में कहा कि घर से स्कूल जाते समय खराब रास्ते की वजह से वो गिर जाती हैं, और उनकी ड्रेस भी गंदी हो जाती है.
सड़क बनवाइए, स्कूल जाने पर गिर जाती हूं, ड्रेस गंदी... 7 साल की बच्ची डीएम के पास पहुंची
Uttar Pradesh के Mau जिले में छात्रा समरा नाज ने DM आनंद वर्धन को अपनी समस्या बताई. उन्होंने डीएम से कहा कि स्कूल जाते समय उन्हें खराब रास्ते के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अन्य स्टूडेंट्स को भी परेशानी होती है. इसका वीडियो भी आया है.

भारत भले ही मॉडर्न होने की ओर तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन सरकारी अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखने में आज भी कई लोग झिझकते हैं. ऐसे में समरा नाज ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी और उसके समाधान की मांग की. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
जब डीएम के ‘जनता दरबार’ पहुंची समरा7 साल की समरा नाज मऊ नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 में रहती हैं, और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अगस्त को समरा अपने पिता के साथ मऊ जिला मुख्यालय पहुंचीं. उन्होंने स्कूल की यूनिफॉर्म ही पहनी हुई थी. डीएम आनंद वर्धन अपने कार्यालय में ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे.
इस बीच, डीएम ने समरा नाज को देखा. जब डीएम को बताया गया कि समरा शिकायत लेकर आई हैं, तो उन्होंने छात्रा से अलग से बात की. समरा ने डीएम को बताया कि स्कूल जाते समय उन्हें खराब रास्ते के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अन्य स्टूडेंट्स को भी परेशानी होती है.
समरा ने डीएम आनंद वर्धन को बताया कि वे ऑटो से स्कूल जाती हैं. सड़क के टूटे-फूटे हिस्से से गुजरने के दौरान उन्हें और अन्य स्टूडेंट्स को कई बार चोट लग जाती है. कई बार कीचड़ के छींटे उनकी यूनिफॉर्म को गंदा कर देते हैं. इसकी वजह से स्कूल में भी टीचर्स और स्कूल अथॉरिटीज की नाराजगी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने डीएम से मांग की कि जल्द से जल्द उनके घर से स्कूल का रास्ता ठीक करा दिया जाए.
मऊ डीएम आनंद वर्धन ने समरा नाज की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को सड़क के खराब हिस्से का मुआयना करने का निर्देश दिया. उन्होंने समरा को भरोसा दिया कि उनकी शिकायत को वेरिफाई कर बिना देरी किए रास्ते की कंडीशन चेक की जाएगी. संबंधित विभाग के अधिकारी जांच करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए', 13 साल के बच्चे से ऐसा जवाब सुन DM भी सकपका गए
अपनी शिकायत में समरा नाज ने घर से स्कूल तक के रास्ते में 25 मीटर के हिस्से को खराब बताया. डीएम ने कहा कि वह इलाका मऊ नगरपालिका के तहत आता है. उन्होंने आगे कहा कि सड़क का निरीक्षण करने के बाद संबंधित एजेंसी सड़क की मरम्मत का काम पूरा करेगी.
जब डीएम बोले- 'पापा को डांट लगाइगा'इस बीच, एक हल्का-फुल्का माहौल भी बना. वायरल वीडियो में डीएम आनंद वर्धन समरा नाज से पूछते हैं कि आज स्कूल नहीं गईं या छुट्टी हो गई? छात्रा कुछ जवाब देती है, तो डीएम हाथ में घड़ी देखकर बोले, “अभी तो 11 बजे हैं?”इसके बाद समरा ने कहा कि उनके पिता उन्हें यहां लाए. इस पर डीएम ने समरा से कहा, "पापा को डांट लगाइगा. स्कूल से आपको लेकर नहीं आना है. पापा अपनी बात अपने आप भी कह सकते हैं."
वीडियो: डीएम के पास झोले में मृत बच्चा लेकर पहुंचा पिता, फिर कुछ ऐसा हुआ कि अस्पताल सील हो गया













