The Lallantop

आगरा रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन से आई बदबू, चेन्नई वाला बैग खोला तो इंसानी टुकड़े निकले

Agra Cantt Railway Station पर एक एक्सप्रेस ट्रेन से शव के टुकड़े बरामद हुए हैं. GRP और RPF दोनों ही मामले की जांच कर रही हैं.

Advertisement
post-main-image
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रखे एक लाल रंग के लावारिस ट्रॉली बैग से सड़े हुए मानव शरीर के टुकड़े बरामद किए गए हैं।
  • ट्रॉली बैग से तरल पदार्थ और बदबू आने पर यात्रियों ने रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर संदिग्ध बैग की सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।
  • शव के पोस्टमार्टम और ट्रेन के ट्रैवल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज की जाँच जारी है, तथा चेन्नई से जुड़ी जांच टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।
author-image
अरविंद शर्मा

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस ट्रॉली बैग से सड़े हुए मानव टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया. ये बैग तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ट्रेन में पहुंची और ट्रॉली बैग को अपने कब्जे में ले लिया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की जांच के लिए एक टीम चेन्नई रवाना कर दी गई है.

Advertisement
आगरा स्टेशन पर मिली सड़ी लाश

बताया गया कि जनरल बोगी में रखे लावारिस बैग से तरल पदार्थ और बदबू बाहर आने पर यात्रियों को शक हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर कॉल किया गया. कॉल पर जनरल कोच में संदिग्ध ट्रॉली बैग होने की सूचना दी गई. ट्रेन के स्टेशन प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं. ट्रॉली बैग की तलाशी शुरू की गई. ट्रॉली के अंदर से किसी व्यक्ति के शरीर के टुकड़े बरामद किए गए.

इसके अलावा एक पॉलिथीन पर चेन्नई लिखा हुआ मिला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग को चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया था. शव को ठिकाने लगाने के प्लान के तहत उसे जनरल बोगी में छोड़ा गया. हालांकि, ये सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

Advertisement
जनरल बोगी में मिले टुकड़े

जांच टीम अब तक मृतक की पहचान नहीं कर पाई है. ट्रेन के ट्रैवल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य टेक्निकल सबूतों से भी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रेन में ट्रॉली बैग को किसने रखा और इस वारदात को किसे और कहां पर अंजाम दिया.

मामले की पुष्टि GRP CO राजेश दीक्षित ने की. उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक लाल रंग का ट्रॉली बैग रखा है. इसमें से कुछ तरल बाहर निकल रहा है. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए GRP और RPF के द्वारा उचित कार्रवाई की गई.

CO ने आगे बताया कि बैग को नीचे उतार कर देखा गया, तो उसमें कुछ सड़े टुकड़े मिले. जो देखने पर मानव टुकड़े लग रहे हैं. टुकड़े काले पड़ गए हैं. उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बैग में एक पॉलिथीन मिली है, जिसमें चेन्नई लिखा हुआ है. 

Advertisement

वीडियो: US Iran युद्ध में ट्रंप के दावों पर सवाल, क्या अमेरिका के Interceptor खत्म होने लगे?

Advertisement