The Lallantop

विदेशी महिला बोली- 'ये दवा हमें ₹85000 में मिलती है, भारत में कीमत सिर्फ ₹35, US हमें लूट रहा'

इंस्टाग्राम पर spicygori नाम की यूजर आईडी से ये वीडियो पोस्ट शेयर किया गया. वीडियो में लिज नाम की महिला अपनी आंटी के ब्लड कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली Revlimid (lenalidomide) के बारे में बताती हैं. साथ ही भारत की तुलना में अमेरिका के हेल्थ केयर को ‘लूटने’ वाला बताती हैं.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी महिला ने अमेरिकी हेल्थ केयर पर गंभीर आरोप लगाए. (फोटो- spicygori )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर एक महिला व्लॉगर ने भारत और अमेरिका के हेल्थ केयर सिस्टम की तुलना करते हुए कहा कि ब्लड कैंसर की दवा Revlimid भारत में 35-300 रुपये प्रति टैबलेट में मिलती है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपये है।
  • दवा की कीमतों में अंतर के पीछे भारत में जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और अमेरिका में ब्रांडेड दवाओं पर निर्भरता है, जिससे अमेरिका में दवाओं की कीमत अधिक होती है।
  • गूगल पर जांच में पाया गया कि भारत में Revlimid की जेनेरिक दवा काफी सस्ती मिलती है, और दवा की कीमतें ब्रांड एवं डोज के हिसाब से भिन्न हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर एक महिला व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अमेरिका और भारत के हेल्थ केयर सिस्टम की तुलना करती है. व्लॉगर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि ब्लड कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली Revlimid (lenalidomide) दवा की कीमत भारत में ‘मात्र 35 रुपये प्रति टैबलेट से लेकर 300 रुपये तक’ है. जबकि, अमेरिका में यह करीब 85 हजार रुपये में मिलती है. वीडियो में महिला ने यह भी कहा कि भारत की तुलना में अमेरिका में जनता को ‘लूटा’ जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंस्टाग्राम पर spicygori नाम की यूजर आईडी से ये वीडियो पोस्ट शेयर किया गया. वीडियो में लिज नाम की महिला अपनी आंटी के ब्लड कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली Revlimid (lenalidomide) के बारे में बताती हैं. साथ ही भारत की तुलना में अमेरिका के हेल्थ केयर को ‘लूटने’ वाला बताती हैं.

लिज ने कहा,

Advertisement

भारत में दुनिया की कुछ सबसे सस्ती दवाएं मिलती हैं. मेरी आंटी को एक तरह का ब्लड कैंसर है. वो इसके इलाज के लिए रेवलिमिड नाम की दवा लेती हैं. अमेरिका में इसकी एक गोली की कीमत 900 डॉलर है, जो की भारत के 85 हजार रुपये के बराबर है. मैंने चेक किया है. भारत में इसकी कीमत 35 रुपये से 300 रुपये के बीच है. यानी एक गोली के लिए करीब 30 सेंट से 3 डॉलर.’

वीडियो में लिज ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अपने लोगों को सस्ती हेल्थ केयर देता है. जबकि, अमेरिका ऐसा नहीं करता है. उन्होंने आगे वीडियो में कहा,

‘अमेरिका में हमें लूटा जा रहा है, जबकि भारत अपने लोगों को सस्ती हेल्थ केयर देता है.’

Advertisement

ये तो बात रही लिज के वीडियो और उनके दावों की. लेकिन उनके दावों में सच्चाई कितनी है, ये जानने के लिए हमने Revlimid (lenalidomide) की कीमत की पड़ताल की. गूगल पर दवा की कीमत सर्च की तो पता चला कि सच में ये दवा अमेरिका की तुलना में भारत में काफी ज्यादा सस्ती मिलती है. जमीन और आसमान का अंतर है. लेकिन केवल जेनेरिक दवा के मामले में. ब्रांडेड और दवाई के डोज के हिसाब से कीमत बढ़ जाती है.

जेनेरिक वर्जन में Revlimid (lenalidomide) की एक गोली 35 से लेकर 100 रुपये तक में मिल जाती है. यह कीमत दवा बनाने वाली कंपनी पर भी निर्भर करती है. यानी प्राइस ज्यादा भी हो सकता है.

वीडियो: बीजेपी नेता के रोड शो की वजह से छूटा TET पेपर

Advertisement