The Lallantop

सरकारी अधिकारी की गाड़ी पर पलटा भूसे से खचाखच भरा ट्रक, ड्राइवर की दबकर मौत

UP Rampr Accident Video: जिस बोलेरो गाड़ी पर ट्रक पलटा है, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था. बताया गया है कि गाड़ी बिजली विभाग के एसडीओ की है. हादसे में बोलेरो के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. दर्दनाक एक्सीडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का वीडियो वायरल. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ओवरलोड ट्रक बीच रोड पर बोलेरो गाड़ी पर पलट गया. गाड़ी बिजली विभाग के एसडीओ की थी. हादसे में बोलेरो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई और उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक एक्सीडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ओवरलोड ट्रक तेजी से चौराहे की तरफ बढ़ता है. इसी बीच ट्रक के आगे खड़ी एक बोलेरो मुड़ने की कोशिश करती है. ऐसे में चौराहे के करीब आकर ट्रक अनियंत्रित हो जाता है और एकाएक बोलेरो पर पलट जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक ओवरलोड है और भूसे से लदा हुआ है. एक्सीडेंट के बाद पूरा भूसा बिखकर रोड पर गिर जाता है. आजतक से जुड़े आमिर खान के इनपुट के मुताबिक घटना रामपुर जनपद के गंज थाना क्षेत्र में नैनीताल नेशनल हाईवे की है. एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्रा समेत आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

जेसीबी से निकाला शव

ट्रक के नीचे फंसी बोलेरो और उसके ड्राइवर का शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी. एसपी विद्यासागर ने आजतक को बताया,

Advertisement

थाना क्षेत्र गंज में पहाड़ी गेट के पास एक भूसा से लदा हुआ ट्रक था, जो एक बोलेरो पर पलट गया है. बोलेरो में जो चालक थे उनकी दुखद मृत्यु हो गई है. पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है. राहत और बचाव कार्य चल रहा है. गाड़ी में अभी तक एक व्यक्ति के होने की जानकारी है. ट्रक पर भूसा लदा हुआ था. इंस्पेक्टर कोतवाली, गंज, सिविल लाइंस के साथ-साथ सीओ सिटी और सीओ भी यहां मौजूद हैं. इसके साथ-साथ फायर सर्विस की गाड़ियां भी है, ताकि ट्रैफिक मैनेज किया जा सके.

यह पूछे जाने पर कि भूसा हटाने पर क्या किसी और पीड़ित के होने की भी आशंका है, एसपी ने बताया कि नहीं अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है. फिर भी हम इस एंगल में काम कर रहे हैं कि कोई और फंसा ना हो. बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी बिजली विभाग के एसडीओ की है. उनका ड्राइवर रविवार, 28 दिसंबर की शाम को उन्हें छोड़कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें- बनारस के दशाश्वमेध घाट पर जापानी पर्यटकों से बदसलूकी, पेशाब करने का आरोप लगा गंगा स्नान से रोका

Advertisement

बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर से ओवरलोड ट्रकों की समस्या पर बहस छेड़ दी है. बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ सरकार ने खूब अभियान चलाए और कई दावे भी किए. लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अंधाधुंध भरे हुए ओवरलोड ट्रक पुलिस और प्रशासन की आंखों के सामने लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए बेरोकटोक चल रहे हैं.

वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement