The Lallantop

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय की मौक, US ने जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. दो भारतीयों के घायल होने की भी सूचना है. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद उड़ानें प्रभावित है. अमेरिका ने अपने सरकारी कर्मचारियों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया है.

Advertisement
post-main-image
सऊदी एयरपोर्ट पर हमले के बाद उठता धुंआं (COURTSEY- ITG)

 मिडिल ईस्ट में जारी संकट थमता नहीं दिख रहा है. हूती विद्रोहियों ने दम्माम एयरपोर्ट को निशाना बनाया. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. दो भारतीय नागर‍िकों के घायल होने की भी सूचना है. 21 अक्टूबर की देर रात सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया था. सऊदी अरब के अधिकारियों ने भारत काे इस घटना की जानकारी दी है.

Advertisement

Saudi Arabia में मौजूद इंडि‍यन एंबेसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 

Advertisement

सऊदी अधिकारियों ने बताया है कि दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो लोगों की जान चली गई. इनमें एक भारतीय नागरिक भी है. इस हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. हम आगे की जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं. मृतकों के परिवार और परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

भारतीय नागरिक की मौत

अल-जजीरा की र‍िपोर्ट के मुताबि‍क सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने 2 मौत की पुष्टि की है. GACA ने बताया कि एयरपोर्ट पर हुए हमले में मारे गए लोगों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय शामिल हैं. अथॉरिटी ने ये भी बताया कि घायल हुए आठ लोगों में एक सऊदी नागरिक, भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी मूल के दो-दो व्यक्ति और नेपाल मूल का एक व्यक्ति शामिल हैं. अथॉरिटी ने आगे कहा, 

उन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

हालांकि अभी तक उपलब्ध जानकारी में हमले के पीछे की वजह पता नहीं चली है. हमलावरों की पहचान और घटना के दौरान एयरपोर्ट पर हुए नुकसान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है. ये भी स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय प्रभावित भारतीय नागरिक एयरपोर्ट के किस हिस्से में मौजूद थे. दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में दो भारतीयों समेत 8 लोग भी घायल हुए हैं. वहीं, अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की जान गई. इन हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब में तैनात अपने गैर-आपातकालीन कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.

अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि यह फैसला ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर बढ़ते हमलों के बाद लिया गया है. विभाग के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते रहेंगे.

(यह भी पढ़ें: सऊदी अरब के लिए लड़ेंगे ये दो देश, हूतियों को घेरने के लिए बना बड़ा प्लान)

दूसरे रास्ते से जा रहे विमान

दम्माम सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का प्रमुख शहर है. ये फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है. ये बहरीन और कतर के करीब है. यहां का किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में शामिल है. 21 अक्टूबर को हमले के बाद यहां से ऑपरेशन बंद कर दिया गया था. लेकिन ताजा जानकारी में इस एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. दुनियाभर की उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले के बाद विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है.

इसके अलावा सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया कि उसने देश के पूर्वी इलाके में चार ड्रोन हमलों को नाकाम किया है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बड़े एयरपोर्ट को निशाना बनाया हो. इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमले हुए हैं. जैसे,

  • 6 अक्टूबर: जजान और नजरान के एयरपोर्ट पर हमला
  • 7 अक्टूबर: रियाद और अभा एयरपोर्ट पर हमला
  • 8 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर एक और हमला
  • 10 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक
  • 11 अक्टूबर: रियाद एयरपोर्ट पर एक मिसाइल गिरा

वीडियो: दुनियादारी: सऊदी ने बांग्लादेशी कपल को दी मौत की सजा, मक्का मस्जिद में क्या हुआ था?

Advertisement