The Lallantop

पाइल्स सर्जरी के घाव दिखाने वाले लोको पायलट का वीडियो आया, अधिकारी ने छुट्टी नहीं दी थी

Railway loco pilot piles surgery: रेलवे के लोको पायलट राजेश मीना को 'सिक लीव' अप्रूव कराने के लिए छुट्टी चाहिए थी. अपनी बात पर भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने अधिकारी को पैंट खोलकर घाव भी दिखाए. इसका एक वीडियो अब सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
रेलवे लोको पायलट ने छुट्टी के लिए पैंट उतारकर घाव दिखाए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

कुछ समय पहले आपने एक खबर सुनी होगी. रेलवे के एक लोको पालयट को पाइल्स की सर्जरी के बाद छुट्टी नहीं दी गई. अपनी बात पर विश्वास दिलाने के लिए लोको पायलट ने अधिकारी के सामने पैंट भी उतार दी थी. फिर भी उसे छुट्टी नहीं मिली. अब इस घटना का वीडियो सामने आ गया है. इसमें 'सिक लीव' अप्रूव कराने के लिए कर्मचारी अधिकारी को सारे सबूत दिखा रहा है. हद तब हो जाती है जब मजबूरन उसे अपने घाव दिखाने के लिए पैंट उतारनी पड़ती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लोको पायलट राजेश मीणा को पाइल्स की दिक्कत थी. फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी और आराम के लिए छुट्टी चाहिए थी. इसकी ही बात करने के लिए वह अपने सहयोगियों के साथ चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार के पास गए थे. इस दौरान, जो हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में राजेश मीणा मेज पर सभी दस्तावेज रखते हुए कहते हैं, “सर ये देखिए ऑपरेशन के कागज हैं. पट्टी है. दवा है. बाकी साहब को दिखा ही देता हूं.” फिर वह अपनी पैंट उतारकर अधिकारी के सामने झुक जाते हैं. कहते हैं, "देखिए सर, देखिए, पट्टा हुआ है मुझे." 

Advertisement

लेकिन रतन कुमार की नजर एक बार भी लोको पालयट की तरफ नहीं जाती. सिर्फ एक कार्ड पर ही गड़ी रहती है. कमरे में मौजूद अन्य लोग कहते हैं कि अरे, उधर देखिए सर. आप पीछे देखिए. आपको सबूत चाहिए ना. इस पर अधिकारी कहते हैं, “मुझे कुछ नहीं देखना.”

तभी अन्य कर्मचारी कहते हैं, “क्यों नहीं देखना आपको. आप सबूत मांगते हैं ना. हर आदमी से सबूत मांगते हैं आप. आप रिकॉर्ड उठाकर देखिए ना कर्मचारी का इसने छुट्टी ली है या नहीं ली है. ये हमारा अधिकार है.”

ये भी पढें: रेलवे लोको पायलट की पाइल्स सर्जरी हुई, अधिकारी को पैंट खोलकर घाव दिखाए तब भी छुट्टी नहीं मिली

Advertisement

यह मामला उत्तरी रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले लखनऊ डिवीजन का है. रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश मीणा काफी समय से पाइल्स से पीड़ित थे. इंदौर में इलाज कराने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 22 फरवरी को लखनऊ में सर्जरी कराई. उन्हें 22 फरवरी से 28 फरवरी तक सर्जरी के लिए छुट्टी दी गई थी. लेकिन एक हफ्ते में घाव ना ठीक हो पाने की वजह से उन्होंने रेलवे हेल्थ यूनिट से संपर्क किया था. इस दौरान जो हुआ, वो अब सभी के सामने है. 

घटना के बाद ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) ने चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

वीडियो: इंडियन रेलवे के लोको पायलट्स की मांग का क्या हुआ?

Advertisement