The Lallantop

महिला इन्फ्लुएंसर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, कॉन्स्टेबल उसी का पीछा करने लगा, हुआ बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का मामला है. आरोपी कांस्टेबल कुलदीप राठी उसी पुलिस स्टेशन में तैनात था जहां महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान राठी ने महिला से संपर्क किया. महिला ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने जांच की आड़ में उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने इस मामले में आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मामले की जांच कर रहे पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसी का उत्पीड़न और पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल की महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सोशल मीडिया पर डांस वीडियो पोस्ट करती है. उसने आरोप लगाया कि फैज़ अंसारी नाम के एक शख्स को उसके वीडियो से आपत्ति थी और वह उसकी पोस्ट पर कमेंट करके उसे वीडियो अपलोड करना बंद करने के लिए कहता था.

जब महिला का फैज से सामना हुआ, तो उसने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उसे गालियां दीं. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि महिला ने पूछताछ के दौरान फैज का फोन नंबर तो दिया, लेकिन उसे उसके मौजूदा पते की जानकारी नहीं थी क्योंकि वह उस इलाके से जा चुका था.

Advertisement

आरोपी कांस्टेबल कुलदीप राठी उसी पुलिस स्टेशन में तैनात था जहां महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान राठी ने महिला से संपर्क किया. महिला ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने जांच की आड़ में उसका उत्पीड़न और पीछा करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'सारे कागज फिर भी बाइक जब्त, फोन के बदले घूस मांग रहे', BJP विधायक ने लखनऊ पुलिस को घेर लिया

उसके रवैये से परेशान होकर महिला ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. आरोपों को गंभीरता से लेते हुए, अधिकारियों ने युवक फैज और कांस्टेबल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.

Advertisement

बुलंदशहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शंकर प्रसाद ने बताया कि कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि फैज अंसारी के अलावा राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

वीडियो: राजस्थान के इस मंदिर में मुस्लिम पुजारी पर बहस? इन्फ्लुएंसर रिद्धिमा शर्मा कौन है?

Advertisement