The Lallantop

मौलाना 14 साल की नाबालिग से करता था रेप, पेट में दर्द और बच्ची के जन्म के बाद खुला मामला

Hapur Rape Case: पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी मौलाना घर में अकेला पाकर उससे रेप करता था. उसे डराता-धमकाता भी था. इसी वजह से वह घरवालों को कुछ बता नहीं पाई.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo: X/@hapurpolice)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मौलाना को 14 साल की नाबालिग के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग ने एक बच्ची को भी जन्म दिया है. नाबालिग के परिवार को पूरे मामले का पता तब चला, जब उसकी तबीयत खराब हुई. फिलहाल परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े देवेंद्र शर्मा के इनपुट के अनुसार मामला हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग के पेट में 14 फरवरी की रात अचानक से दर्द उठा. ऐसे में उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची प्रेग्नेंट है. इसके बाद परिजन उसे लेकर घर आ गए. उसी दिन नाबालिग ने एक बच्ची को भी जन्म दिया.

अकेला पाकर करता था रेप

नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला मौलाना इस्लाम ही घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप करता था. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे डराता-धमकाता भी था. इसी डर की वजह से वह घरवालों को कुछ बता नहीं पाई.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और 18 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने आजतक को बताया कि पुलिस ने घर में पहले नाबालिग मां-बेटी से मुलाकात की. इसके बाद पीड़िता और उसकी बच्ची को वनस्टाप सेंटर भिजवाया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों अभी स्वस्थ हैं.

hapur minor rape case
मामले पर हापुड़ पुलिस की प्रेस नोट. (Photo: ITG)

यह भी पढ़ें- इस गांव में कोई जाति-धर्म नहीं पूछेगा, भेदभाव पर होगा एक्शन, पंचायत ने जो किया, सरकारें न कर पाईं

पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवारवालों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले हैं. कई सालों से वह अपने ससुराल पिलखुवा के गांव में रहते हैं. यहां वो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. 

Advertisement

वीडियो: इंदौर में गर्लफ्रेंड का मर्डर कर रेप करने वाले शख्स ने हंसते हुए क्या कहा?

Advertisement