The Lallantop

पति को छोड़ प्रेमी के साथ बिहार से पहुंची दमन, ट्रॉली में मिला शव, बॉयफ्रेंड भी फरार

Daman में एक महिला का शव Trolley Bag से बरामद किया गया है. हत्या का शक महिला के बॉयफ्रेंड पर है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. मृतक अपने पति को छोड़कर पिछले काफी वक्त से प्रेमी के साथ रह रही थी.

Advertisement
post-main-image
दमन में छोटी कुमारी (बाएं) की हत्या का आरोप उनके कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ (दाएं) पर लगा है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दमन में एक शादी शुदा महिला, छोटी कुमारी, का शव ट्रॉली बैग से बरामद किया गया और हत्या के आरोप में उसके प्रेमी ऋषभ कुमार पर संदेह जताया गया है।
  • छोटी कुमारी पहले बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी और दो वर्ष पहले अपने प्रेमी ऋषभ कुमार के साथ लिव इन में रहने दमन आई थी, जहां अपहरण और गुमशुदगी की FIR दर्ज हुई थी।
  • पुलिस आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, परिजन दमन रवाना हो गए हैं और शव की पहचान, पोस्टमार्टम एवं कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक शादी शुदा महिला का शव ट्रॉली बैग से बरामद किया गया है. जांच में पता चला कि मृतक बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है. पिछले कुछ समय से वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी. महिला की हत्या का आरोप भी उसके प्रेमी पर ही लगा है. पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं. घटना के बाद से आरोपी भी फरार है.

Advertisement

मृतक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के सिऊर गांव की छोटी कुमारी के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े सुमित भगत की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी कुमारी शादी शुदा थी. दो साल पहले गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ वो रिलेशनशिप में आ गईं. इसके बाद छोटी अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ के साथ दमन में रहने आ गई.

अपहरण और गुमशुदगी की FIR दर्ज 

उस समय छोटी के घरवालों ने थाने में अपहरण और गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई थी. घर से जाने के बाद दोनों केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे और वहां एक किराये का मकान लेकर साथ रहने लगे. परिजनों का आरोप है कि ऋषभ ने ही छोटी की हत्या की और उसके शव को एक ट्रॉली बैग में डाल दिया.

Advertisement

दमन पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला है. जांच में शव की पहचान नवादा जिले की छोटी कुमारी के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हत्या महिला के प्रेमी ने ही की है. फिलहाल वह फरार चल रहा है और जांच टीम उसे अरेस्ट करने के लिए दबिश डाल रही है. 

परिजन दमन रवाना

दमन पुलिस ने घटना की जानकारी रोह थाना पुलिस को भी दी है. इसके बाद रोह थाना ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही मृतक के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं. जहां शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: आगरा रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन से आई बदबू, चेन्नई वाला बैग खोला तो इंसानी टुकड़े निकले

Advertisement

पुलिस आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है.

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रहा भारत, CWG मेडल्स के क्या मायने?

Advertisement