The Lallantop

शाहरुख खान बने देश के सबसे ताकतवर सेलिब्रिटी, विराट कोहली-रणवीर सिंह को पछाड़ा

2022 में शाहरुख खान इस लिस्ट में 10वें नंबर पर थे. इस बार वो टॉप पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार Most Valuable Celebrity की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान की ब्रैंड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर (लगभग 1691 करोड़ रुपए) आंकी गई है, जिससे वे Kroll India’s Celebrity Brand Valuation 2025 में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • 2024 में शाहरुख खान तीसरे नंबर पर थे, जबकि विराट कोहली और रणवीर सिंह पहले व दूसरे नंबर पर थे; उनकी ब्रैंड एसोसिएशनों में वृद्धि ने इस बदलाव का कारण बनाया।
  • 2025 में शाहरुख खान किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए बावजूद भी ब्रैंड वैल्यू के मामले में नंबर एक हैं, और उनके ब्रैंड अंबेस्डर की संख्या 36 तक पहुंच गई है।

देश के सबसे अमीर एक्टर Shah Rukh Khan अब Most Valuable Celebrities की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने Ranveer Singh और Virat Kohli को पीछे छोड़ दिया. फाइनेंशियल एड्वाइजरी फर्म Kroll के मुताबिक, शाहरुख की ब्रैंड वैल्यू 177.9 मिलियन डॉलर है. भारतीय रुपयों में आज ये 1691 करोड़ के आसपास है.

Advertisement

हाल ही में Kroll India’s Celebrity Brand Valuation 2025 की लिस्ट जारी की गई. इसमें शाहरुख को देश का सबसे ताकतवर ब्रैंड बताते हुए टॉप पॉजिशन दी गई. 2024 में वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे. तब पहले नंबर पर विराट कोहली और दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह काबिज थे. लेकिन शाहरुख ने 1691 करोड़ रुपए की ब्रैंड वैल्यू के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया है. 162.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1549 करोड़ के साथ रणवीर सिंह इस बार भी दूसरे नंबर पर हैं. वहीं टॉप पर रहे विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. लिस्ट में उनका वैल्यूएशन 158.4 मिलियन डॉलर यानी 1506 करोड़ रुपए के आंका गया है.

इससे पहले कि आप कन्फ्यूज हों, हम आपको ब्रैंड वैल्यू का मतलब समझा देते हैं. सबसे पहली बात ये कि ब्रैंड वैल्यू और नेट वर्थ, दो अलग-अलग चीज़ें हैं. मान लीजिए कि एक एक्टर के पास घर, जमीन, गाड़ी और बैंक बैलेंस मिलाकर 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है. ये उसका नेट वर्थ कहलाएगा. दूसरी तरफ़, आप कहीं पर ये पढ़ते हैं कि सेम एक्टर की ब्रैंड वैल्यू 1000 करोड़ है, तो उसका मतलब ये नहीं कि उसके पास इतने पैसे हैं. ब्रैंड वैल्यू का मतलब होता है कि वो सेलिब्रिटी ऐड, सोशल मीडिया पोस्ट्स और अपनी मौजूदगी से कंपनियों को कितने रुपए तक का बिजनेस करवा सकता है. चूंकि शाहरुख, रणवीर और विराट काफी ब्रैंड कोलैबोरेशन करते हैं. इसलिए उन्हें इस लिस्ट हमेशा जगह मिलती है.

Advertisement

वैसे, 2025 में शाहरुख खान किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आए. बावजूद इसके, वो ब्रैंड वैल्यू के मामले में नंबर एक पर हैं. खास बात ये है कि 2022 में वो 10वें नंबर पर थे. मगर धीरे-धीरे उन्होंने अपने ब्रैंड एसोसिएशन में इजाफ़ा किया. 2024 में वो 28 कंपनियों के ब्रैंड अंबेस्डर थे. वहीं 2025 में ये संख्या 36 तक पहुंच गई है. दूसरी तरफ़, 'धुरंधर' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ में काम करने वाले रणवीर ने अपने ब्रैंड कोलैब को घटा दिया है. 2024 में उनके पास 45 ब्रैंड थे मगर 2025 में ये संख्या 38 हो गई है.

लिस्ट में चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. क्रोल ने उनकी ब्रैंड वैल्यू 125 मिलियन डॉलर यानी 1188 करोड़ बताई है. पांचवें पायदान पर 115.3 मिलियन डॉलर यानी 1096 करोड़ के साथ महेंद्र सिंह धोनी हैं. टॉप 10 में केवल दो महिला सेलिब्रिटी हैं. छठे नंबर पर हैं आलिया भट्ट और सातवें पर दीपिका पादुकोण. आलिया की ब्रैंड वैल्यू 892 करोड़ (93.9 मिलियन डॉलर) और दीपिका की 848 करोड़ (89.2 मिलियन डॉलर) है. ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार लिस्ट में क्रम से 8वें, 9वें और 10वें नंबर पर हैं.

वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?

Advertisement

Advertisement