The Lallantop

केमिस्ट को धमकाने वाली ड्रंग इंस्पेक्टर सस्पेंड, कहा था- "बार्गेनिंग न करियो, जो पैसा बताया है निकाल"

Shamli Drug Inspector Nidhi Pandey Suspended: वायरल वीडियो में निधि पाण्डेय केमिस्ट से कह रही हैं, "अरे... सुन मेरी बात. मेरे सामने यह बनियागिरी मत कर. बार्गेन नहीं चलेगा. जितना बोला है उतना कर."

Advertisement
post-main-image
शामली जिले में घूंस लेन के आरोप में ड्रग्स इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है. (तस्वीर-X)

"अरे... सुन मेरी बात. मेरे सामने यह बनियागिरी मत कर. बार्गेन नहीं चलेगा. जितना बोला है उतना कर." ये शब्द हैं यूपी के शामली में पोस्टेड ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय के. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें निधि पाण्डेय एक दवा व्यापारी को कथित तौर पर धमकाती नजर आ रही थीं. अब अपडेट है कि जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शरद मलिक की रिपोर्ट के मुताबिक निधि पाण्डेय को सोमवार, 30 दिसंबर को पद से हटाया गया है. यह आदेश यूपी के राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने जारी किया है. इसमें रिश्वत लेने और मोलभाव करने, दवा व्यापारी को धमकाने और व्यापार में बाधा पहुंचाने जैसे आरोपों का जिक्र है. आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर को यूपी सरकारी सेवक नियमावली 1999 के नियम-4 के तहत हटाया गया है.

ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय का जवाब

इस बीच निधि पाण्डेय की सफाई भी आई है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा,

Advertisement

"जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पूरी तरह से फेक है. यह दवा व्यापारियों द्वारा फेक वीडियो बनाकर चलाई जा रही है. यह सब आपसी रंजिश के चलते किया जा रहा है और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं."

क्या था मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय की यह पहली पोस्टिंग थी. बीते दिनों वह आम नागरिक की तरह एक मेडिकल स्टोर में रेड मारने पहुंची थीं. उनके साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था. स्टोर में चेकिंग के बाद वह स्टोर मालिक से ये कहती दिख रही हैं,

"बार्गेनिंग न करियो. दुकान चलानी है या नहीं. अगर नहीं है तो जो पैसा बताया है निकाल. नहीं तो तेरे यहां इतनी कमियां हैं कि सीधे FIR होगी. अब तू देख ले."

Advertisement

3 मिनट से अधिक के इस वीडियो में निधि पाण्डेय वह लगातार धमकाती नजर आ रही थीं. इसके बाद केमिस्ट संगठनों में काफी आक्रोश फैल गया. उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत जिले के कलेक्टर से की. एडीएम परमानंद झा ने बताया कि जांच के लिए डीएम साहब ने 3 अधिकारियों की टीम गठित की थी. वायरल वीडियो के आधार पर और मेडिकल स्टोर मालिक अनीस अंसारी से बात की गई. जिनके यहां ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा था. डीएम ने मामले की रिपोर्ट राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद को दी. इसके बाद निधि के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

ये भी पढ़ें- लड़की से मिलने आया था पुराना दोस्त, 'बॉयफ्रेंड' ने इतना मारा कि जान ही चली गई

बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय के निलंबन के बाद इलाके के केमिस्टों में जश्न का माहौल है. 30 दिसंबर को उन्होंने हनुमान धाम पर बाबा बजरंगबली के दर्शन करते हुए ढोल भी बजाया.

वीडियो: ड्रग्स सांप...एल्विश यादव की पार्टी में क्या-क्या होता है? दोस्त ने सब बताया

Advertisement