The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने का दम किस टीम में है?

सुपर8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज भारत के ही ग्रुप में है. इन तीनों टीमों के अलावा जिम्बाब्वे भी ग्रुप का हिस्सा हैं. भारत को 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका का सामना करना है. 26 फरवरी को टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा. वहीं रविवार को जिम्बाब्वे का सामना करेगा.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है. (Photo-PTI)

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक अजेय है. ग्रुप राउंड में कोई भी उसे हरा नहीं पाया. इस टूर्नामेंट से पहले भी भारतीय टीम जिस फॉर्म में थी उसे देखकर यही कहा जा रहा था कि यही टीम जीत की सबसे बड़ी दावेदार है. उसे हराना आसान नहीं है, लेकिन  मोईन अली (Moeen Ali) और आदिल रशीद (Adil Rashid) ने दो ऐसी टीमों का नाम बताया है जो भारत को हरा सकती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारत को कौन हराएगा?

मोईन अली ने 'Beard before Wicket' के पॉडकास्ट में बताया कि साउथ अफ्रीका में भारत को हराने का दम है.  मोईन अली ने कहा,

मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका भारत को हराने में सफल हो सकती है. उनकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी है. वह कोई भी स्कोर चेज कर सकते हैं.

Advertisement

आदिल रशीद को लगता है कि वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में भी वह दम है जो कि भारत का दिया कोई भी लक्ष्य चेज कर सकते हैं. उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि अगर वेस्टइंडीज लक्ष्य का पीछा करे तो वह भारत को हरा सकते हैं. उनकी बल्लेबाजी की ताकत को देखते हुए, वह आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेंगे. भारत भी जितना चाहे उतना स्कोर बना सकता है. मुझे यह भी लगता है कि दक्षिण अफ्रीका भी ऐसा कर सकता है. ऐसा नहीं है कि वे अजेय हैं. उनका ग्रुप काफी कठिन है. 

आमिर ने भी किया था दावा

इसी पॉडकास्ट में मौजूद मोहम्मद आमिर भी इन दोनों से सहमत थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 

Advertisement

अगर आप भारत के मैच देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर बाकी सभी मैचों में उनकी बल्लेबाजी धराशायी रही. सुपर-8 मैचों में दबाव बढ़ेगा. जिस तरह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज भारत के ही ग्रुप में है. इन तीनों टीमों के अलावा जिम्बाब्वे भी ग्रुप का हिस्सा है. भारत को 22 फरवरी को वेस्टइंडीज का सामना करना है. 26 फरवरी को टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा. वहीं, 1 मार्च को टीम जिम्बाब्वे का सामना करेगी.  

यह भी पढ़ें- इंडियन स्पिनर्स को खतरा नहीं मानते साउथ अफ्रीका के बैटिंग कंसल्टेंट मैकेंजी 

वेस्टइंडीज अपने ग्रुप में टॉप स्थान पर रहा था. उन्होंने ग्रुप राउंड के सभी मैचों में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी. साउथ अफ्रीका ने भी अपने चारों मैचों में जीत हासिल की थी. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. सुपर ओवर में गया यह मैच साउथ अफ्रीका ने चार रन से जीता था. हालांकि, अब टीमों के लिए असली चुनौती शुरू हो गई है. 

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement