The Lallantop

PM मोदी ने कांग्रेस पर वार करते-करते ममता-अखिलेश की ‘तारीफ’ कर दी!

मेरठ में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी और इससे सबसे ज्यादा नुकसान उनके साथी दलों को होता है.

Advertisement
post-main-image
ममता बनर्जी (बायें) और अखिलेश यादव (दायें) की पार्टी की पीएम मोदी (मध्य में) ने तारीफ कर दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मेरठ में हाईस्पीड मेट्रो और नमो भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद कांग्रेस पर ऐसे बरसे कि इसी झोंक में उन्होंने कुछ विपक्षी दलों की ‘तारीफ’ कर दी. पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में AI इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर कांग्रेस को निशाना बना रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘समिट में कांग्रेस ने जो नंगापन दिखाया, उससे उनके सारे साथी दल भी चौंक गए. सबने उनसे किनारा कर लिया.’ 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PM मोदी ने मीडिया को भी उलाहना दी और कहा कि वह कांग्रेस को बचाने में लगी रहती है. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने अपने भाषण में ममता बनर्जी से लेकर अखिलेश यादव जैसे अपने धुर विरोधियों की पार्टी की तारीफ कर डाली.

क्या हुआ, विस्तार से बताते हैं.

Advertisement

मेरठ में अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी और इससे सबसे ज्यादा नुकसान उनके साथी दलों को होता है. लेकिन अब वो लोग भी समझ गए हैं. इसलिए अभी दिल्ली में उन्होंने (कांग्रेस ने) जो ‘नंगापन’ दिखाया, उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं. सबने उनसे किनारा कर लिया है. पीएम मोदी ने मीडिया को भी उलाहना देते हुए कहा कि जब वो कांग्रेस की आलोचना करते हैं तो वह हेडलाइन बनाती है कि मोदी ने विपक्ष को धो डाला. ऐसा करके मीडिया कांग्रेस को बचा रही है. पीएम ने कहा, 

आप (मीडिया के लोग) ये चालाकियां बंद कीजिए. विपक्ष-विपक्ष करके आप कांग्रेस को बचा रहे हैं. विपक्ष में जो और साथी बैठे हैं, वो समझ गए हैं कि पाप कांग्रेस करती है और भुगतना उनको पड़ता है.  

मोदी ने आगे कहा,

Advertisement

दिल्ली में जो (शर्टलेस प्रोटेस्ट) हुआ, क्या उसमें कोई टीएमसी के लोगों ने पाप किया है? नहीं किया है. डीएमके के लोगों ने पाप किया है? नहीं किया है. बसपा के लोगों ने पाप किया है? नहीं किया है. फारूक अब्दुल्ला जी की पार्टी ने पाप किया है? नहीं किया है. सिर्फ और सिर्फ सरफिरे कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हुए हैं. 

अखिलेश ने की थी आलोचना

बता दें कि भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने शर्ट निकालकर पीएम के खिलाफ नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को नेपाल के जेन जी प्रोटेस्ट से प्रेरित बताया और 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन की कांग्रेस की सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने भी आलोचना की. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह इस प्रदर्शन के पक्ष में नहीं हैं. वहां विदेशी डेलीगेट्स थे इसलिए ऐसे प्रदर्शन नहीं होने चाहिए थे क्योंकि ये देश की छवि खराब करते हैं. 

वीडियो: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदस्वामी के खिलाफ यौन शोषण केस में FIR दर्ज करने का आदेश

Advertisement