The Lallantop

उधमपुर में ऑपरेशन ‘किया’, जैश के 2 आतंकी एनकाउंटर में ढेर, बसंतगढ़ की गुफा में छिपे थे दहशतगर्द

इस कार्रवाई को ऑपरेशन किया (Operation Kiya) नाम दिया गया है. 3 फरवरी से ही सुरक्षाबल इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इंटेलिजेंस थी कि जैश के आतंकी बसंतगढ़ की एक गुफा में छिपे हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
सेना का सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर के बाद भी जारी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
author-image
मीर फरीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर (Udhampur) में सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. 4 फरवरी की सुबह खुफिया सूचना के आधार पर इंडियन आर्मी (Indian Army) की काउंटर इनसर्जेंसी फोर्स-डेल्टा (CIF Delta), जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (Jammu Kashmir Police SOG) और सीआरपीएफ की क्यूआरटी (CRPF QRT) ने जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के दो आतंकियों को मार गिराया है. इस कार्रवाई को ऑपरेशन 'किया' (Operation Kiya) नाम दिया गया है. 3 फरवरी से ही सुरक्षाबल इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इंटेलिजेंस थी कि जैश के आतंकी बसंतगढ़ की एक गुफा में छिपे हुए हैं. 4 फरवरी को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कॉन्टैक्ट हुआ जिसमें 2 आतंकी मारे गए हैं. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गुफा में छिपे थे आतंकी

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार मीर फरीद के मुताबिक 3 फरवरी को ही सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध मूवमेंट की खबर मिली थी. इलाके में तलाशी अभियान शुरू हुआ और जैश के दो आतंकियों को घेर लिया गया. वो एक प्राकृतिक यानी नेचुरल गुफा में छिपे हुए थे. शाम के करीब 4 बजे उन्हें घेर लिया गया. इस जॉइंट ऑपरेशन में CIF Delta, सेना की 16 कोर यानी वाइट नाइट कोर (White Knight Corps), जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और CRPF शामिल थीं.

Advertisement

अंधेरा होने पर फायरिंग रुकी और रात भर कोई फायरिंग नहीं हुई. लेकिन 4 फरवरी को जाफर फॉरेस्ट एरिया में फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना के कड़े कॉर्डन (घेरे) की वजह से वो भाग नहीं पाए. करीब एक घंटे से अधिक चले इस एनकाउंटर में सेना और बाकी सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक M4 कार्बाइन भी बरामद हुई है. 

पूरे राज्य में तलाश जारी है

ठंड और बर्फबारी की वजह से आतंकी अब छिपकर ज्यादा ऑपरेट कर रहे हैं. आम लोगों के बीच जाने में उन्हें डर है कि कहीं वो पकड़े न जाएं. लिहाजा आतंकी जम्मू के इलाके में जंगलों और ऐसी गुफाओं में शरण ले रहे हैं. लेकिन सेना और सुरक्षाबलों की लगातार निगरानी के कारण अब उनका छिपना मुश्किल होता जा रहा है.

वीडियो: जम्मू कश्मीर में छिपे 30 से ज्यादा आतंकी? भारतीय सेना चला रही ऑपरेशन

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement