The Lallantop

रिश्ता टूटा याद नहीं, इस सर्वे में तलाकशुदा लोगों का सच सामने आया

तलाक के बाद शादी की तस्वीरों को रखने और न रखने पर बहस होती हैं. Rebounce ऐप ने तलाक के बाद होने वाली समस्याओं और एक्स कपल के जुड़ाव पर एक सर्वे किया है. सर्वे में तलाकशुदा लोगों ने अलग-अलग सवालों पर अपनी राय रखी है.

Advertisement
post-main-image
तलाक के बाद भी कुछ लोगों शादी की तस्वीरें रखते हैं. (Courtesy-ITG )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मैच मेकिंग ऐप Rebounce के सर्वे में लगभग 9283 तलाकशुदा लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें यह पाया गया कि तलाक के बाद भी अधिकांश लोग अपने पूर्व पार्टनर की तस्वीरें रखते हैं।
  • सर्वे में सामने आया कि तलाक के बाद भी कई मामलों में जैसे बच्चों की देखभाल या प्रॉपर्टी विवाद के कारण पूर्व पार्टनर से संपर्क आवश्यक होता है और संपर्क खत्म करना हर केस में संभव नहीं है।
  • सर्वे के अनुसार, 36% लोगों का मानना है कि पुराने रिश्तों के अनुभव नए रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए तलाक के बाद सीमाएँ तय करना आवश्यक होता है।

रिश्ता तोड़ देना और उसे भुला देना दो अलग बातें हैं. लोग किसी भी वजह से एक-दूसरे का साथ तो छोड़ देते हैं, लेकिन उस साथ को याद करना नहीं छोड़ पाते. मैच मेकिंग ऐप Rebounce के एक सर्वे में ये बात साबित भी हुई है.

Advertisement

ये ऐप उन लोगों के लिए रिश्ते खोजने का काम करता है, जिनका अपने पार्टनर से तलाक हो गया है या उसकी मौत हो गई है. ऐप ने सर्वे में 30-40 साल की उम्र के 9283 तलाकशुदा लोगों को शामिल किया था. इनका अपने पार्टनर से तलाक हुए कम से कम दो साल हो गए हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक Rebounce के इस सर्वे से पता चला कि तलाक लेने के सालों बाद भी इन लोगों ने अपने पुराने पार्टनर की तस्वीरें संभाल कर रखी हैं. उन्हें फेंका नहीं. सर्वे में 35 साल के 47% लोगों ने तलाक के बाद बाउंड्री और कॉन्टैक्ट रखने पर बात की. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा वहम यही है कि तलाक के बाद पार्टनर से पूरा कॉन्टैक्ट खत्म करना है. ऐसा हर केस में संभव नहीं है. रिश्तों के डायनैमिक अलग-अलग होते हैं. मसलन, अगर किसी कपल के बच्चे हों और वो तलाक ले लें, तो उनका पूरी तरह से कॉन्टैक्ट खत्म करना मुश्किल है. 

Advertisement

करीब 31 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्हें अपने एक्स से कई मौकों पर मिलना पड़ता है. इसमें बच्चों के स्कूल, प्रॉपर्टी से जुड़े केस और परिवार से जुड़े मामले होते हैं. अगर एक्स कपल ऐसे मौकों पर कॉन्टैक्ट करते हैं, तो इसे जायज माना जा सकता है. लेकिन अगर एक्स अपनी निजी समस्याओं, नए रिश्ते और अकेलेपन के लिए कॉन्टैक्ट करे, तो समस्या है.

तलाक के बाद चर्चा का विषय शादी की तस्वीरें भी होती हैं. सवाल ये कि तस्वीरों को रखना चाहिए या नहीं. इसका भी जवाब लोगों ने सर्वे में दिया. 10 में से 7 लोगों ने बताया कि उन्होंने पिछली शादी की तस्वीरें रखी हैं. पर इसका मतलब ये नहीं है कि वो अपनी शादी में वापस लौटना चाहते हैं. ये तस्वीरें बस एक याद के तौर पर उनके पास हैं. जो उन्हें उनके गुजरे हुए कल के बारे में याद दिलाती हैं. हालांकि, ये उनके नए रिश्ते पर कोई असर नहीं डालता है.

सर्वे में 36% लोगों ने इस बात पर सहमति भी जताई. ऐसे लोगों का मानना है कि आगे बढ़ने का मतलब गुजरे पलों को भूलना नहीं होता है. करीब 3384 लोगों ने माना कि पिछली शादी की कुछ बातें और हरकतें नए रिश्ते को प्रभावित कर सकती हैं. इसमें हैरान होने की बात नहीं है. मसला तब होता है, जब पुराने रिश्ते नए रिश्ते के लिए फैसले लेने लगते है. 

Advertisement

मुंबई के 37 साल के आदित्य ने अपने पर्सनल एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कभी-कभी अपने पार्टनर के साथ-साथ उनकी पुरानी आदतों और रिश्तों से जुड़ी चीजों से भी डील करना पड़ता है. ऐसा करते समय उनका अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. 

सवाल है कि तलाक के बाद क्या दायरे होने चाहिए? अगर कोई अलग होने के बाद एक्स से संपर्क नहीं रखता, तो ये गलत नहीं है. वहीं अगर कोई संपर्क रखता है, तो यह अपराध भी नहीं है. कुल जमा बात ये है कि जो काम रिश्ते को सुधारे और मन को शांति दे वही करना ठीक है.

वीडियो: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में रोकी गईं नेहा बोरा, पुलिस पर भड़कीं

Advertisement