The Lallantop

'वो मुझसे पूछता है बच्चा किसका था', ट्विशा शर्मा की मां से वॉट्सऐप चैट सामने आई

Twisha Sharma death case update: नोएडा की रहने वाली ट्विशा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों की दिसंबर 2025 में शादी हो गई. लेकिन पांच महीने बाद ही ट्विशा ने कथित तौर पर ससुराल में आत्महत्या कर ली.

Advertisement
post-main-image
ट्विशा शर्मी ने अपनी मां से मरने से कुछ दिन पहले चैट पर बात की थी. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • त्विशा शर्मा ने अपनी मां के साथ व्हाट्सएप चैट में बताया कि उनके पति समर्थ सिंह और उनके परिवार की तरफ से उन्हें मानसिक और दहेज से परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या की।
  • त्विशा की मुलाकात समर्थ सिंह से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दोनों की दिसंबर 2025 में शादी हुई, लेकिन शादी के पांच महीने बाद त्विशा ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली, जिससे संबंधित विवाद और आरोप सामने आए।
  • मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए SIT जांच की मांग की है, और मामले में आरोप पक्ष का दावा है कि त्विशा मानसिक रूप से अस्थिर थीं और ड्रग एडिक्ट थीं।
author-image
रवीश पाल सिंह

मौत से पहले ट्विशा शर्मा और उनकी मां के बीच हुई एक WhatsApp चैट सामने आई है. इस ऑनलाइन बातचीत में 31 वर्षीय ट्विशा अपनी मां को बार-बार ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि पति समर्थ सिंह और उनके परिवार की तरफ से उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है.

Advertisement

मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों की दिसंबर 2025 में शादी हो गई. लेकिन पांच महीने बाद ही ट्विशा ने कथित तौर पर ससुराल में आत्महत्या कर ली.

हालांकि ट्विशा के घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी पर शादी के बाद से मेंटल प्रेशर बनाया जा रहा था. दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. अब इसी कड़ी में ट्विशा और उनकी मां के कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं. इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह को मिले इनपुट के मुताबिक इस बातचीत में ट्विशा ससुराल में ‘दम घुटने, प्रेग्नेंसी पर सवाल उठाए जाने’ जैसी बातें कर रही हैं.

Advertisement

7 मई को ट्विशा ने अपनी मां से बातचीत करते हुए कहा,

“ये सब बहुत ज्यादा निर्दयी हैं मम्मी. सामने वाले के लिए कोई दया नहीं है. बस लेबर क्लास को अपनी दया दिखाते हैं. मेरा दम घुटता है अब यहां.”

twisha_death
ट्विशा काफी परेशान नजर आ रही है. (फोटो-इंडिया टुडे)

कुछ अन्य चैट्स में मृतक ससुराल वालों पर संदेह करने का आरोप लगाती हैं. वो मां को बताती हैं,

Advertisement

“इन सबको ये लगता है कि मैं ड्रग्स करती हूं. इसलिए मेरा मूड खराब रहता है. बस एक बार भी दिल में ये नहीं आ रहा है कि इनका बेटा ही मुझे छोड़कर बैठा है. मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है. मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां.”

ट्विशा अपनी मां को उन्हें वापस घर (मायके) ले जाने के लिए भी कहती हैं. उन्होंने लिखा, 

“मां आप मुझे यहां से लेने आ जाओ कल प्लीज. मुझे नहीं लगता कि समर्थ मुझे अब चाहता है. मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी.”

एक अन्य चैट में ट्विशा की मां कहती हैं, ‘जाने दे इग्नोर किया कर.’ इस पर मृतक नाराज होते हुए लिखती है,

"(समर्थ) मुझे पूछ रहा है कि वो किसका बच्चा था. और मैं इग्नोर करूं? कैसी औरत हो आप. ये अपने घटियापन की हर लिमिट क्रॉस करके बैठा है. कैसे रह लूं इसके साथ."

twisha_death
उसका आरोप है कि ससुराल वाले उस पर शक करते थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

इन सभी चैट में ट्विशा काफी परेशान नजर आ रही हैं. उन्होंने आखिरी टेक्स्ट अपनी एक दोस्त को भेजा था. इसमें लिखा था, ‘मैं फंस गई हूं. तुम मत फंसना. ज़्यादा बात नहीं कर सकती. जब सही वक्त आएगा, तब बात करूंगी.’

ये भी पढ़ें: ट्विशा का आखिरी चैट आया सामने, पूर्व जज की बहू ने दोस्त से कहा था- ‘फंस गई हूं...’

हालांकि, आरोपी पक्ष का दावा है कि ट्विशा मेंटली स्टेबल नहीं थीं और 'ड्रग एडिक्ट' थीं. मगर मृतक के परिजनों ने इन सभी आरोपों को खारिज किया. ट्विशा के कजिन आशिष शर्मा का कहना है कि ट्विशा ने अपने पापा को कहा था कि समर्थ ड्रग्स लेता है. परिजनों ने पीड़िता का पोस्टमार्टम दोबारा कराए जाने की मांग की है. उनके मुताबिक, पहली रिपोर्ट में काफी खामियां हैं. मामले की जांच के लिए SIT यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है.

वीडियो: 'ये जिहादी रहेंगे' देहरादून के शोरूम में बजरंग दल का हंगामा, वीडियो वायरल

Advertisement