The Lallantop

ट्रेन में समोसे बेचने वाला उन पर पैर रखकर बैठा रहा, वीडियो दिमाग खराब कर देगा

ट्रेन में समोसे बेचने वाले एक हॉकर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह समोसों पर पैर रखकर बैठा दिखाई दे रहा है. रेलवे ने जांच में कहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उसका कर्मचारी नहीं था, लेकिन इस घटना ने ट्रेनों में खाने की स्वच्छता पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
समोसे पर पैर रखकर बैठे फेरीवाले का वीडियो वायरल. (फोटो- India Today)

ट्रेन में समोसा खरीदकर बड़े चाव से खाते हैं? ये वीडियो देख लेंगे तो समोसा के नाम से ही उबकाई आने लगेगी. ट्रेन के डिब्बों में बैठकर हॉकर से समोसा खरीदने के बारे में दस बार सोचेंगे. सोशल मीडिया पर समोसा बेचने वाले के एक वायरल वीडियो ने ट्रेनों में बिकने वाले खाने की चीजों की शुद्धता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में एक हॉकर ट्रेन के गंदे फर्श पर बैठा है. फोन पर बात कर रहा है. सामने एक टोकरी में समोसे रखे हैं और हॉकर के पैर उन्हीं समोसों पर रखे हैं, जिसे वह कथित तौर पर यात्रियों को बेचने के लिए लाया था. 

समोसा बेचने वाले इस हॉकर की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहुत गंदा और लापरवाही भरा काम बताया है. वीडियो वायरल हुआ और लोगों की प्रतिक्रियाएं तीखी हुईं तो रेलवे ने भी वीडियो की जांच शुरू कर दी. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस वीडियो की जांच में पता लगा है कि जो व्यक्ति समोसा बेच रहा है वो भारतीय रेलवे का स्टाफ नहीं है. रेलवे ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 20 मई से 22 मई 2026 के बीच ट्रेन नंबर-12809-10 में ऐसा कोई कर्मचारी तैनात नहीं था. यानी जो वीडियो में दिख रहा है, वो ट्रेन का स्टाफ नहीं है. रेलवे ने आगे कहा कि इस तरह की घटना आने वाले दिनों में न हो, इसके लिए कदम उठाए गए हैं.

'एक्शन टेकन रिपोर्ट' के अनुसार, संबंधित लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर ट्रेन में कोई बिना अनुमति के सामान बेचता दिखे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी जानकारी तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को दी जाए.

बता दें कि इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों के अंदर बिना इजाजत सामान बेचने वाले हॉकरों के मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है. रेलवे अधिकारियों का दावा है कि वो बार-बार उनके खिलाफ कार्रवाई करते रहे हैं. यात्री अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों में बिना किसी नियम-कानून के खाने-पीने का सामान बेचने वालों की गंदगी भरी आदतों की शिकायत करते हैं. लेकिन, इस वायरल क्लिप ने रेलवे के उस निगरानी सिस्टम की पोल खोल दी है, जिसे लेकर वह यात्रियों के खाने-पीने की चीजों की स्वच्छता की गारंटी देता है. 

Advertisement

वीडियो: मध्य प्रदेश में 42 दूल्हे सामूहिक विवाह के लिए पहुंचे, एक भी दुल्हन नहीं आई

Advertisement