The Lallantop

बेकरी वाले केक में मेटल पिन मिलाकर भूल गए, बर्थडे पर 3 साल का बच्चा निगल गया, फिर...

महाराष्ट्र के Thane में एक तीन साल का बच्चा केक के साथ अनजाने में मेटल पिन निगल गया. उसकी मां ने इस घटना को एक बुरा सपना बताया है. परिवार ने घटना की शिकायत थाने में की, जहां बेकरी के ओनर ने उनसे माफी मांगी.

Advertisement
post-main-image
ठाणे में 3 साल के बच्चा केक के साथ मेटल पिन निगल गया. (फोटो- सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में एक कपल के तीन साल के बच्चे ने अनजाने में 2 चॉकलेट बॉलिंग पिन निगल लीं. ये पिन कथित तौर पर उसके ही बर्थडे पार्टी के लिए आए केक में लगी थीं. माता-पिता उसे फौरन अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने बताया कि पिन मल के साथ बाहर निकल जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बच्चा अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी मां ने इस घटना को एक बुरा सपना बताया है. परिवार ने घटना की शिकायत थाने में की, जहां बेकरी के ओनर ने उनसे माफी मांगी.

ये घटना ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट की रहने वाली स्नेहा शेलार के बच्चे के साथ हुई. स्नेहा पेशे से बायोलॉजी की टीचर हैं. उन्होंने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में स्नेहा ने बताया कि 1 जून को बच्चे का तीसरा बर्थडे था. परिवार ने स्पाइडरमैन थीम वाली बर्थडे पार्टी रखी थी. बच्चे के लिए खास तौर पर बॉलिंग एली केक डिजाइन कराया गया. परिवार के अन्य लोग बर्थडे में शामिल हो सके, इसलिए बर्थडे फंक्शन 31 मई की रात रखा गया.

Advertisement
मेहमानों ने केक में पिन की बात बताई

श्वेता ने बताया कि अब तक सारी चीजें वैसी ही चल रही थीं, जैसा उन्होंने प्लान किया था. डेकोरेशन और केक सब बच्चे की पसंद का था. लेकिन देर रात पार्टी में आए दो अन्य बच्चों ने अपने पेरेंट्स को केक में पिन होने की बात बताई. इन मेहमानों ने पिन के बारे स्नेहा को बताया. इसके बाद उन्हें बच्चे के पिन निगल जाने का शक हुआ. स्नेहा ने फौरन बेकरी शॉप से केक में मेटल पिन होने के बारे में पूछा. महिला के मुताबिक बेकरी वालों ने केक में पिन होने की बात कबूल की. शॉप की ओनर ने बताया कि वो यह बात उन्हें बताना भूल गई थीं.

पिन छोटी आंत में फंसी

अगले दिन सुबह कपल बच्चे को अस्पताल ले गया. एक्स-रे में उसकी छोटी आंत में मेटल की दो पिन दिखीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी कराने की सलाह नहीं दी. उन्होंने कपल को बताया कि पिन पहले से ही आंत में है और प्राकृतिक तौर पर यानी मल के रास्ते से बाहर निकल सकता है. महिला ने बताया कि 48 घंटे के बाद दोनों पिन मल के जरिये बच्चे के शरीर से बाहर निकल गए. गनीमत रही उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा. 

कपल ने मामले की शिकायत कसरवाडावली पुलिस स्टेशन में की थी. वहां उन्हें बताया गया कि यह मामला फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन का है. रिपोर्ट के मुताबिक FDA के ऑफिसर्स ने कपल के से कहा कि वो केक या चॉकलेट बॉलिंग पिन के बिना जांच नहीं कर सकते.

Advertisement

वीडियो: ईरान ने किया अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर हमला, ट्रंप ने भी दिया जवाब, अब डील का क्या होगा?

Advertisement