The Lallantop

छत से धक्का देकर भी नहीं मरा, तो टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर किया पति का मर्डर

Telangana में एक नर्स ने कथित तौर पर अपने पति को 'टॉयलेट क्लीनर' का इंजेक्शन दे दिया. पुलिस का आरोप है कि महिला का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, इसलिए अपने पति को उसने रास्ते से हटा दिया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना में संध्या (दाएं) ने अपने पति प्रशांत (बाएं) को 'टॉयलेट क्लीनर' का इंजेक्शन दे दिया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेलंगाना के निझामाबाद में संध्या ने अपने पति प्रशांत की नस में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • प्रशांत की हत्या के पीछे संध्या का अनिल के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और साथ में हुए प्लानिंग की पुलिस ने पुष्टि की है, जो इलाज के दौरान घटना हुई।
  • अभी तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई संभव है।
author-image
अब्दुल बशीर

पुणे केतन अग्रवाल मर्डर केस अभी शांत भी नहीं हुआ कि इसी तरह का एक और मामला सामने आ गया है. तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी. पति का इलाज चल रहा था. आरोप है कि इसी दौरान संध्या ने अपने पति प्रशांत के नस (Intravenous IV line) में टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत कुछ ही दिन पहले गल्फ से लौटे थे. पुलिस का आरोप है कि संध्या का अनिल नाम के शख्स के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. संध्या ने अनिल और उसके दोस्त वेंकट साईं के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रशांत की हत्या की है. पुलिस के मुताबिक संध्या एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स है. आरोप है कि उसने अपने प्रोफेशन का गलत इस्तेमाल करते हुए घटना को अंजाम दिया. 

हत्या की पूरी प्लानिंग थी 

प्रशांत की मां ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्हें अपने बेटे की मौत पर शक हुआ और उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे उनकी बहू हो सकती है. शिकायत में पता चला कि प्रशांत 27 जून को ही गल्फ से अपने गांव लौटा था. वो गल्फ में काम करता था. फिर 30 जून को उसकी मौत की खबर आई. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement

पुलिस ने संध्या से पूछताछ की. जिसके बाद संध्या और अनिल के कथित संबंध का पता चला. पुलिस का आरोप है कि प्रशांत को रास्ते से हटाने के लिए संध्या और अनिल ने ये प्लान बनाया था. पुलिस की जांच में पता चला कि प्रशांत को मारने की पहले से प्लानिंग चल रही थी. इस पूरे प्लान में वेंकट साईं नाम के शख्स ने भी साथ दिया. 

पुलिस के मुताबिक, 29 जून को वेंकट साईं प्रशांत के घर गया. दोनों ने साथ बैठकर खूब शराब पी. आरोप है कि नशे की हालत में वेंकट प्रशांत को छत पर ले गया और उसे नीचे फेंक दिया. लेकिन प्रशांत की जान बच गई. हालांकि गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल किले से गिरे नहीं थे, मंगेतर सिया ने धक्का दिया था, पुणे मर्डर केस की पूरी कहानी

Advertisement
तीनों आरोपी गिरफ्तार

जांच में पता चला कि इसके बाद प्रशांत को जान से मारने की एक और कोशिश हुई. जिसमें वो सफल रहे. पुलिस ने बताया कि संध्या और अनिल ने प्रशांत का इलाज कराया और उसी रात उसे घर ले आए. आरोप है कि संध्या ने कुछ टैबलेट और टॉयलेट क्लीनर मिलाया और उसे प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के ज़रिए नसों के अंदर धकेल दिया. कैनुला के ज़रिए ही शरीर में ग्लूकोज़ और खून चढ़ाया जाता है. पुलिस को शक है कि इसी टॉक्सिक पदार्थ से प्रशांत की मौत हुई है. 

पुलिस की पूछताछ में वेंकट साईं ने छत से धक्का देने वाली बात कबूल कर ली है. तीनो आरोपी गिरफ्तार हुए और उनकी कोर्ट में पेशी हुई है. फिलहाल तीनों न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस आगे की जांच कर रही है.  

वीडियो: तेलंगाना के रहने वाले भारतीय की अमेरिका में पुलिस की गोली से मौत...

Advertisement