The Lallantop

तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ तो क्या हुआ था? HAL ने बताया

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एक बयान जारी कर तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबरों को गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि जिस घटना की बात हो रही है, वह जमीन पर महज एक ‘मामूली तकनीकी दिक्कत’ थी.

Advertisement
post-main-image
HAL ने तेजस के क्रैश की खबरों को गलत बताया है. (फाइल फोटो: आजतक)

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ‘LCA तेजस’ के क्रैश होने की खबरों को गलत बताया है. कंपनी का कहना है कि जिस घटना की बात हो रही है, वह जमीन पर एक ‘मामूली तकनीकी दिक्कत’ थी. इससे पहले, दावा किया गया था कि 7 फरवरी को एक तेजस फाइटर जेट लैंडिग के बाद क्रैश हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विमान के क्रैश होने के ताजा दावे पर HAL ने कहा कि तेजस का सेफ्टी रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. 23 फरवरी को जारी एक बयान में बताया गया, 

LCA तेजस आज के फाइटर एयरक्राफ्ट में दुनिया के सबसे अच्छे सेफ्टी रिकॉर्ड में से एक है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. HAL इस समस्या का समाधान करने के लिए इंडियन एयर फोर्स (IAF) के साथ मिलकर काम कर रहा है. 

Advertisement

दरअसल, एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि इसी महीने 7 फरवरी को एक तेजस फाइटर जेट लैंडिग के बाद क्रैश हो गया था. रिपोर्ट में बताया गया कि फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था. लैंड करने के बाद पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक कथित तौर पर फेल हो गए. आगे दावा किया गया था कि विमान रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया. हालांकि, पायलट को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया.

इसी पर HAL की ओर से बयान जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: एक और तेजस विमान गिरा, खबर 2 हफ्ते बाद बाहर आई, पूरी फ्लीट को किया गया ग्राउंड

Advertisement

इससे पहले मार्च 2024 में भी जैसलमेर के पास फायरपावर डेमोंस्ट्रेशन से लौटते समय एक तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था. हाल ही में नवंबर 2025 में दुबई में हुए एयरशो में भी दूसरा तेजस एयरक्राफ्ट हवा में करतब दिखाने के दौरान क्रैश हो गया था. इस हादसे में पायलट की भी जान चली गई थी.

तेजस भारत का खुद का बनाया हुआ फाइटर प्लेन है. यह एक हल्का, सिंगल-इंजन, मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और DRDO ने मिलकर बनाया है. अब इसके मार्क 1A वेरिएंट पर भी काम चल रहा है. इंडियन एयरफोर्स 180 तेजस Mk-1A जेट खरीदने के लिए ऑर्डर भी दे चुकी है, लेकिन यह प्रोग्राम समय से काफी पीछे चल रहा है. 

वीडियो: HAL के MD ने फाइटर जेट तेजस के क्रैश पर क्या कहा?

Advertisement