The Lallantop

हवन कुंड के पास दोस्तों को दफनाकर करता रहा 'तपस्या', इस महंत को 5 राज्यों की पुलिस ढूंढ रही

Baghpat temple double murder: मृतकों की पहचान अंकित और उनके बचपन के दोस्त इसरार के रूप में हुई हैं. दोनों के शवों को महंत ने मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दफनाया था.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के बागपत के लहचौड़ा गांव में महंत नरेशनाथ ने दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या कर शवों को मंदिर परिसर के हवन कुंड के पास दफना दिया तथा टाइल्स से उन्हें छुपा दिया।
  • मुकदमे की जांच में पता चला कि अंकित की बहन के कथित संबंध महंत नरेशनाथ से थे, जिसकी बातचीत दोनों मृतक महंत से करने मंदिर आए थे, जिसके बाद विवाद और हत्या हुई।
  • पुलिस ने महंत नरेशनाथ के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर पांच राज्यों में उसकी तलाश शुरू की है तथा महंत के एक शिष्य को हिरासत में लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में कथित तौर पर एक महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर शवों को मंदिर परिसर में ही दफना दिया. किसी को शक न हो, इसलिए इंटरलॉकिंग टाइल्स (सीमेंट) बिछा दीं. इसके बाद आरोपी महंत बाबा नरेशनाथ कई दिनों तक वहीं आसपास बैठकर तपस्या करता रहा. लेकिन मामला खुलने के बाद वहां से फरार हो गया. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पांच राज्यों में उसे ढूंढा जा रहा है. 

Advertisement

यह मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव का है. मृतकों का नाम अंकित (उम्र 28) और इसरार (उम्र 32) है. इंडिया टुडे से जुड़े मनु देव उपाध्याय की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जुलाई को अंकित अपने बचपन के दोस्त इसरार के साथ आरोपी महंत नरेशनाथ से बात करने गणेश मंदिर में गए थे. मगर उनके बीच बात ज्यादा बिगड़ गई. आरोप है कि महंत नरेशनाथ ने अपने एक शिष्य के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी.

हवन कुंड में दोनों का शव दफनाया

दोनों के शवों को मंदिर परिसर में हवन कुंड के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया. किसी को शक ना हो इसलिए ऊपर टाइल्स बिछा दी गईं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाबा इसी जगह के आसपास बैठकर करीब कई दिनों तक साधना करता रहा.

Advertisement

लेकिन बाद में पुलिस को मुखबिर से इस घटना की सूचना मिल गई. इसके बाद मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों युवकों के शव सड़ी हालत में बरामद किए गए. उनकी पहचान कपड़ों और घड़ी से की गई. जिस बाइक से मृतक मंदिर पहुंचे थे, वह अभी नहीं मिल पाई है. 

ये भी पढ़ें: हिंदू छात्राओं से बुर्के में डांस करवाया, वीडियो आते ही स्कूल सील, अब मैनेजर माफी मांगते घूम रहे

शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंकित की बहन के महंत नरेशनाथ के साथ कथित तौर पर संबंध थे. मृतक इसी सिलसिले में बात करने बाबा के पास गया था. दूसरी तरफ मृतक की बहन का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह है. उनके बीच ऐसा कुछ नहीं था. बाबा उसे अपनी बेटी मानते थे. 

Advertisement

अंकित और इसरार का घर आमने-सामने है. इसरार के तीन बच्चे हैं. अंकित अविवाहित थे.  

छह महीने पहले लहचौड़ आया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि बाबा नरेशनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है. वह लंबे समय से सिंगोली तगा गांव के मंदिर में रह रहा था और करीब छह महीने पहले लहचौड़ा गांव के मंदिर में आया था. अब बागपत पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में उसकी तलाश कर रही है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है. मामले में पुलिस ने महंत के शिष्य को हिरासत लिया है. 

वीडियो: अब UGC NET 2026 का होगा री-एग्जाम, NTA को मिली गड़बड़ियां

Advertisement