The Lallantop

बदला लेने के लिए सरकारी स्कूल के सांभर में मिलाया गोबर, पत्नी को नौकरी से निकालने से नाराज था शख्स

Tamil Nadu के एक सरकारी मिडिल स्कूल के नाश्ते में कथित तौर पर गोबर पाउडर मिलाया गया. आरोप है कि एक शख्स ने स्कूल में ही पढ़ने वाली एक छात्रा पर दबाव डालकर ऐसा कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु के एक सरकारी स्कूल के नाश्ते में गोबर पाउडर मिला पाया गया. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु के इरोड जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों के नाश्ते के सांभर में गाय के गोबर का पाउडर मिला, जिसके आरोप में अरुमुगम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
  • आरोपी अरुमुगम की पत्नी को खाने की क्वालिटी खराब होने के कारण स्कूल से निकाला गया था, और उसकी नाराजगी के चलते घटना घटित हुई थी।
  • पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है, जिससे आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 के तहत केस दर्ज है।

तमिलनाडु के इरोड जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए नाश्ते में सांभर बना. पता चला कि सांभर में गाय के गोबर का पाउडर मिला है. एक 48 साल के शख्स पर ये काम करवाने का आरोप लगा. उसकी पत्नी को कुछ समय पहले स्कूल से निकाल दिया गया था. इससे नाराज होकर शख्स ने कथित तौर पर एक छात्रा पर दबाव डालकर सांभर में गोबर पाउडर मिलवाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

घटना 31 अगस्त को इरोड के रामापैलुर के एक सरकारी मिडिल स्कूल की है. इंडिया टुडे से जुड़ीं अनघा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान अरुमुगम के तौर पर हुई है. स्कूल में ‘पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम’ के बच्चों को मुफ्त नाश्ता दिया जाता है. 31 अगस्त को बच्चों के नाश्ते के लिए सांभर बना.  

टीचर ने सांभर को किया टेस्ट

स्कूल की एक टीचर रेवती ने सांभर को टेस्ट किया. उन्होंने सांभर के टेस्ट को कड़वा और अजीब पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल की हेडमिस्ट्रेस कुमुधा से की. मामले की सूचना हेडमिस्ट्रेस ने सत्यमंगलम इलाके के BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर) को दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. 1 सितंबर को इस केस में FIR दर्ज की गई.

Advertisement
आरोपी न्यायिक हिरासत में   

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी अरुमुगम को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 (जुर्म करने के इरादे से किसी को जहर, नशीले पदार्थ या सेहत के लिए हानिकारक चीज से नुकसान पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है.

पत्नी के लिए बदला लेना चाहता था

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अरुमुगम ने कथित तौर पर स्कूल की एक छात्रा को सांभर में गाय के गोबर का पाउडर डालने के लिए दबाव डाला था.

यह भी पढ़ें: ‘हम क्या दूसरों के गुलाम हैं’, केन्या के राष्ट्रपति ने टाटा केमिकल्स को बंद कर दिया

Advertisement

आरोपी की पत्नी स्कूल में कुक का काम करती थी. खाने की क्वालिटी खराब होने की वजह से उसे निकाल दिया गया था. इसी वजह से आरोपी ने बदला लेने के लिए कथित तौर पर सांभर में गोबर पाउडर मिलवाया. पुलिस ने बताया कि गोबर पाउडर सिर्फ टीचर्स के टेस्ट करने वाले सांभर में मिलाया गया था. बच्चों को दिए जाने वाले खाने में इसका कोई असर नहीं पाया गया.

वीडियो: बिहार में गंगा नदी उफान पर, बाढ़ के बीच अपने घर छोड़ने को मजबूर लोग

Advertisement