The Lallantop

सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में चश्मदीदों ने बताई घटना, 'सीने में उतारी गोलियां'

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो गाड़ियां चंद्रनाथ रथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थीं. उनमें शामिल एक चार पहिया गाड़ी ने चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक किया और बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ. (फोटो: ITG)

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आ रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक सुनियोजित (प्लांड) हत्या थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो गाड़ियां चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थीं. एक गाड़ी और एक मोटरसाइकिल. चार-पहिया गाड़ी ने चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो को ओवरटेक किया और बाइक पर सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में 6 मई की रात को चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गईं. इस फायरिंग में चंद्रकांत और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चंद्रकांत की मौत हो गई.

हमले की पूरी कहानी

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का पीछा दो गाड़ियां कर रही थीं. एक चार-पहिया गाड़ी और एक मोटरसाइकिल. कथित तौर पर चार-पहिया गाड़ी ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया, जिससे कार को धीमा करना पड़ा. कुछ ही देर में, बाइक सवार हमलावरों ने पास से गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

Advertisement

कम से कम चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन चंद्रनाथ के सीने, पेट और सिर में लगीं. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी. एक सूत्र ने बताया, 

"किसी ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई, तो उन्होंने गोली चला दी."

गाड़ी का ड्राइवर भी गोलीबारी में घायल हो गया और फिलहाल कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 सालों से सुवेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे. उन्हें सुवेंदु का बेहद करीबी माना जाता था. हाल के चुनाव में भी वे प्रचार अभियान से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. उनकी इस हत्या को राजनीतिक एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement
'Glock पिस्टल का इस्तेमाल'

सूत्रों ने बताया कि मौके से बरामद गोलियों के खोखे इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि हमले में एक छोटे हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा. मुमकिन है कि यह ऑस्ट्रिया में बनी ग्लोक पिस्टल हो. हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस्तेमाल किए गए हथियार की सही जानकारी फॉरेंसिक जांच के बाद ही मिल पाएगी

फॉरेंसिक सुराग और CCTV फुटेज

मौके से मिली तस्वीरों में कार की खिड़की पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं. पश्चिम बंगाल के DGP सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने बताया कि इस मामले से जुड़ी एक गाड़ी को रोक लिया गया है. उन्होंने कहा, 

"कार की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. हमने गाड़ी को जब्त कर लिया है और घटनास्थल से खाली कारतूस और गोलियां बरामद की हैं. कई CCTV फुटेज की जांच की जा रही है."

पुलिस की टीमें संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए जेसोर रोड और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं. चल रही जांच के तहत स्थानीय गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है.

TMC ने आरोपों से किया इनकार

BJP नेताओं ने इस हत्या में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शामिल होने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, BJP विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, 

“हम तो शांति का संदेश दे रहे थे, लेकिन TMC ने सबसे बड़ी गलती कर दी.”

हालांकि, TMC ने इस हत्या की कड़ी निंदा की और आरोपों से इनकार किया. एक बयान में, पार्टी ने हाल की उन घटनाओं का जिक्र किया जिनमें उसके अपने कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया था. पार्टी ने कहा, 

“लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं की कोई जगह नहीं है. दोषियों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में राजनैतिक हिंसा का पूरा सच ये है

एक और हत्या

बशीरहाट में बुधवार, 6 मई की रात को रोहित रॉय उर्फ ​​चिंटू नाम के एक युवक को गोली मार दी गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि झड़प इस बात को लेकर हुई कि पार्टी का झंडा कौन फहराएगा. गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया.

वीडियो: ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने जीत के तुरंत बाद क्या कहा?

Advertisement