The Lallantop

इंडिगो फ्लाइट में यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट, आग से विमान में धुआं-धुआं

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रनवे पर उतरते दिखाई दिए. इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर करीब 3:29 बजे लैंड हुई थी. तभी सीट नंबर 39C पर बैठे यात्री ने केबिन क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी.

Advertisement
post-main-image
ठेले पर बेटे का शव ले जाते माता-पिता. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 108 में 5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ान के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई, जिससे विमान के केबिन में धुआं फैल गया और यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से निकाला गया।
  • इस घटना के पीछे जनवरी 2026 से लागू डीजीसीए के नियम हैं, जिनके अनुसार फ्लाइट में यात्रियों को पावर बैंक का उपयोग और चार्जिंग करना वर्जित है, क्योंकि लिथियम बैटरियों वाले उपकरण आग लगने का कारण बन सकते हैं।
  • इंडिगो एयरलाइंस ने विमान की जांच का आदेश दिया है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सहायता प्रदान कर रही है, जबकि डीजीसीए ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने से केबिन में धुआं-धुआं हो गया. मंगलवार, 5 मई को फ्लाइट नंबर 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची थी. तभी एक यात्री ने क्रू को ‘आग’ लगने की सूचना दी. ये आग एक पावर बैंक के अंदर हुए ब्लास्ट की वजह से लगी थी. घटना में कुछ यात्रियों के मामूली घायल होने की खबर है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रनवे पर उतरते दिखाई दिए. इंडिया टुडे से जुड़ीं कमलजीत संधू रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट दोपहर करीब 3:29 बजे लैंड हुई थी. तभी सीट नंबर 39C पर बैठे यात्री ने केबिन क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी. क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया. लेकिन विमान के अंदर धुआं फैल गया था. इसके बाद करीब 3:35 बजे इमरजेंसी एग्जिट खोला गया और यात्रियों को स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया.

बाहर निकाले जाने के दौरान, एक महिला यात्री के एंकल में चोट लग गई. भारतीय वायु सेना (IAF) का एक फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. मगर उनके पहुंचने तक स्थिति पहले ही नियंत्रण में आ चुकी थी.

Advertisement

इंडिगो एयरलाइंस ने प्रेस को दिए बयान में घटना की पुष्टि करते हुए बताया,  

"5 मई 2026 को फ्लाइट 6E 108 लैंडिंग के बाद खड़ी थी. तभी एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई. विमान को तुरंत खाली कराने के बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल ले जाया गया. "

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीम उनकी देखभाल कर रही है. विमान के दोबारा उड़ान भरने से पहले उसकी जरूरी जांच की जाएगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सूत्रों ने बताया कि पावर बैंक यात्री के सीट की जेब में रखे एक पाउच के अंदर रखा हुआ था. तभी उसमें आग लगी.  

Advertisement

DGCA के 2026 के नए नियमों के अनुसार, जनवरी 2026 से फ्लाइट में यात्री पावर बैंक का इस्तेमाल कर फोन या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज नहीं कर सकते हैं. DGCA ने लोगों से कहा है कि ये नियम यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही है. क्योंकि पावर बैंक और अन्य रिचार्जेबल डिवाइस में यूज होने वाली लिथियम बैटरियां आग लगने की वजह बन सकती है. 

वीडियो: UAE के फुजैराह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने चेतावनी दे दी

Advertisement