अभी मई का महीना है. लेकिन गर्मी आकर लौट जा रही है. कहां तो अमूमन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहते थे. और कहां अब इस मई के महीने में एक के बाद एक बारिश के अलर्ट जारी हो रहे हैं. IMD ने 5 मई को एक और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. नॉर्थ इंडिया के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक में मौसम के बदलने की आशंका जताई गई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि 10 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी.
दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कुछ दिन ओले भी पड़ सकते हैं
Delhi UP Rain Alert: नॉर्थ इंडिया के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम बदलने की आशंका जताई गई है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि 10 मई तक मौसम साफ नहीं रहेगा और बारिश की संभावना बनी रहेगी.


IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड से लेकर बिहार और ओडिशा तक बारिश, आंधी, तूफान और कहीं-कहीं ओलावृष्टि (Hailstorm) का अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन मौसम में यह बदलाव गर्मी से राहत देने के साथ-साथ किसानों की फसलों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.
दिल्ली के मौसम में आई गिरावटरिपोर्ट के मुताबिक, आज 5 मई को आसमान में बादल छाने की आशंका है. दोपहर के बाद हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी कम है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी 10 मई तक बारिश होने की संभावना है. राज्य के कुछ इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब-यूपी से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अलर्टपश्चिमी यूपी (सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़) से लेकर पूर्वी यूपी (वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर) तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी है. इस दौरान हवाओं की रफ़्तार 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. बिहार के कुछ जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया शामिल हैं.
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर सहित कई क्षेत्रों में 5 मई को भारी बारिश, बिजली कड़कने के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भूस्खलन अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यात्रियों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: अचानक पूरे देश में बारिश कैसे? बिल गेट्स ने मौसम खराब कर दिया?






















