The Lallantop

सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज आ गया

Sonam Wangchuk ने अपने समर्थकों से '20 जुलाई का संसद मार्च' सफल बनाने की अपील की है. मैसेज में उन्होंने पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती किए जाने को ‘गैर-कानूनी हिरासत’ बताया. वांगचुक ने और क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों के लिए अस्पताल से एक मैसेज भेजा है. (फोटो: PTI/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने 18 जुलाई को जंतर-मंतर की प्रोटेस्ट साइट से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ वे 22 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
  • सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और अस्पताल में भर्ती करने का कारण उनकी चल रही भूख हड़ताल और जंतर-मंतर पर किए जा रहे संसद मार्च के समर्थन से जुड़ा है।
  • सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उनकी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्टिंग और परिवार से मिलने की अनुमति की मांग की है।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने एक मैसेज भेजा है. इस मैसेज में उन्होंने अपने समर्थकों से '20 जुलाई का संसद मार्च' सफल बनाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने इस अभियान को ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’ बताया. 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने वांगचुक को जंतर-मंतर की प्रोटेस्ट साइट से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया था. मैसेज में इस घटना को उन्होंने ‘गैर-कानूनी हिरासत’ बताया है.

Advertisement
अस्पताल से ही भेजा मैसेज

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से अनशन पर थे और 21वें दिन (18 जुलाई) पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों और डॉक्टरों की सलाह पर की गई.

रविवार, 19 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल से ही वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो के जरिए एक मैसेज भेजा. यह मैसेज कागज के एक मुड़े-तुड़े टुकड़े पर लिखा था, जिसकी फोटो वांगचुक के ‘X’ हैंडल पर पोस्ट की गई थी.

Advertisement

मैसेज में क्या लिखा है?

पेपर लीक जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए सोनम वांगचुक ने ‘अन्याय से आजादी’ की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने अस्पताल में भर्ती किए जाने को ‘गैर-कानूनी हिरासत’ बताया है. इस मैसेज का मकसद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तय संसद मार्च के लिए समर्थन जुटाना है. 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, CJP ने अभी तक मार्च के लिए इजाजत नहीं मांगी है. उनके मुताबिक, अगर CJP कोई अर्जी देती भी है, तब भी मार्च की इजाजत मिलने की संभावना कम ही है. क्योंकि 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल टूट गई? पत्नी गीतांजलि ने क्या बताया?

वांगुचक की भूख हड़ताल जारी

अस्पताल में भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है. आज यानी 19 जुलाई को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है. उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है. उनकी पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. गीतांजलि ने मांग की है कि वांगचुक को तुरंत सफदरगंज अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए, क्योंकि उन्हें परिवार, वकीलों और निजी डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

वीडियो: सोनम वांगचुक के साथ अस्पताल में क्या-क्या हुआ?

Advertisement