The Lallantop

उज्जैन में जलती चिता से 'लेडी अघोरी' ने खाया मांस, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया अरेस्ट

उज्जैन में श्मशान घाट का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला अघोरी जलती हुई चिता से कुछ उठाकर खाती दिख रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और महिला अघोरी को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है (PHOTO- Social Media)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उज्जैन में काली नंद गिरी नामक महिला का शवदाह स्थल पर जलती हुई चिता से मांस उठाकर खाने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
  • काली नंद गिरी पर छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी करने व तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर लाखों रुपए लेने सहित कई आरोप पहले से मौजूद थे।
  • गिरफ्तारी और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर कोर्ट ने काली नंद गिरी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

बीते दिनों उज्जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक महिला जलती हुई चिता से मांस उठाकर खा रही थी. महिला का नाम काली नंद गिरी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला खुद को अघोरी बताती हैं. कुछ साल पहले उन्होंने अपना जेंडर चेज कराया है.इसके अलावा, उन पर एक छात्रा को झांसे में लेकर शादी करने और एक महिला से तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपए लेने का भी आरोप है.

Advertisement
कौन है काली नंद गिरी?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान काली नंद गिरी के रूप में हुई है. श्मशान घाट में रहने वाले एक तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज का दावा है कि काली नंद गिरी पहले पुरुष थीं. पहले उनका नाम अल्लूरी श्रीनिवास हुआ करता था. उन्होंने अपना जेंडर चेंज कराया और स्त्री बन गईं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ‘लेडी अघोरी’ नाम से सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान भी बनाई है.

इससे पहले भी काली नंद गिरी पर गंभीर आरोप लगे हैं. एक छात्रा को बहला फुसलाकर शादी करने से लेकर एक महिला से तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपए लेने के आरोप भी लगे हैं. उज्जैन में जलती चिता के पास से मांस खाने का वीडियो सामने आने के बाद से  काली नंद गिरी वायरल हैं.

Advertisement
तांत्रिक की शिकायत पर एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद श्मशान में रहने वाले तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने BNS की धारा 301 के तहत केस दर्ज कर काली नंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि, काली नंद गिरी की पहचान और जेंडर चेंज के अलावा पुराने मामलों से जुड़े कई दावे मीडिया रिपोर्ट्स और लोगों के बयानों पर आधारित हैं. इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी अंतिम पुष्टि पुलिस, मेडिकल और कोर्ट के रिकॉर्ड्स से ही हो पाएगी.

(यह भी पढ़ें: कैसे एक तांत्रिक ने दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों को झांसे में डाला!)

इसके अलावा काली नंद गिरी पर एक महिला वर्षिणी ने भी आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि वो अघोरी साधना और तांत्रिकता से जुड़ी चीजें सीखने आई थी. लेकिन उस पर दबाव बना कर उसकी शादी कराई गई. इसके अलावा एक और युवती ने भी दावा किया था कि उसने भी अल्लूरी श्रीनिवास से शादी की थी. युवती का आरोप था कि शादी के करीब 12 दिन बाद ही श्रीनिवास ने वर्षिणी से भी शादी कर ली. काली नंद पर लगे आरोपों की जांच पुलिस कर रही है.

वीडियो: पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा तो IIT वाले बाबा ने अघोरी परंपरा के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement