The Lallantop

राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम का क्यों दिया साथ? चारों आरोपियों के बारे में बड़ी बात पता चली

Sonam Raghuvanshi ने अपने पति Raja Raghuvanshi की हत्या करवाने के लिए हमलावरों को सुपारी दी थी. ऐसे में सवाल ये है कि Raj Kushwaha के अलावा वो तीन लोग कौन हैं, जिन्होंने सोनम का साथ दिया. और क्यों?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने राज कुशवाहा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है (फोटो: आजतक)
author-image
रवीश पाल सिंह

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राज कुशवाहा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है (Raja Raghuvanshi Murder Case). पुलिस ने दावा किया कि पत्नी सोनम ही अपने पति राजा की हत्या करवाई थी. जिसके लिए उसने हमलावरों को सुपारी दी थी. ऐसे में सवाल ये है कि राज कुशवाहा के अलावा वो तीन लोग कौन हैं, जिन्होंने कथित तौर पर राजा की हत्या में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कौन है राज कुशवाह?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन तीन चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश और आनंद के तौर पर हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ चल रहा है. मूल रूप से यूपी का रहने वाला राज कुछ साल पहले ही इंदौर आया था और यहां अपनी मां के साथ रहता था. लेकिन कुछ समय पहले ही उसकी मां यूपी वापस चली गई थी. राज पहले इंदौर के गोविंद नगर में किराये पर रहता था. फिर सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम मिल गया तो बाणगंगा के पास ही किराये के मकान में रहने लगा.

raj kushwaha
राज कुशवाहा (फोटो: आजतक)

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के पिता की प्लाईवुड की छोटी सी फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में ⁠राज कुशवाहा काम करता था. बताया जा रहा है कि सोनम कई बार फैक्ट्री के दफ्तर में आकर बैठती थी. उसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ. ⁠राज कुशवाहा की उम्र सोनम से 5 साल कम थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम से राज का अफेयर शुरू हुए साल भर भी नहीं हुआ है.  

Advertisement

विशाल चौहान:

विशाल, राज कुशवाह के मोहल्ले में ही रहता है. हालांकि, मूल रूप से वह भी यूपी के ललितपुर का रहने वाला है. इसलिए राज से धीरे-धीरे करीबी बढ़ गई है और जल्द ही अच्छा दोस्त बन गया. विशाल रैपिडो चलाता है और अपने परिवार के साथ रहता है.

vishal chauhan
विशाल चौहान (फोटो: आजतक)

आकाश राजपूत:

Advertisement

तीसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है. पुलिस ने उसे इंदौर के बहरी इलाके से पकड़ा. वह भी राज के मोहल्ले में रहता था. लिहाजा राज से उसकी अच्छी जान-पहचान थी. 

aakash
आकाश राजपूत (फोटो: आजतक)

इंदौर पुलिस के सूत्रों की मानें तो राज के दोस्त विशाल और आकाश दोनों ही गरीब परिवार से आते हैं और इसका ही फायदा उठाते हुए सोनम ने इनको पैसों का लालच दिखाकर प्लान का हिस्सा बनाया और राजा की हत्या के बदले में करीब 10 लाख रूपये देने का वादा किया था.

आनंद कुर्मी: 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में जिस चौथे आरोपी का नाम सामने आया है, वह भी विशाल और आकाश की तरह सुपारी किलर है. पुलिस ने आनंद कुर्मी को मध्य प्रदेश के बीना से गिरफ्तार किया है. 

anand kurmi
आनंद कुर्मी (फोटो: आजतक)

ये भी पढ़ें: जिस राज कुशवाहा का नाम राजा रघुवंशी के मर्डर से जुड़ रहा, वो है कौन?

इन सबके बीच, शिलॉन्ग पुलिस की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने शिलॉन्ग पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी. सोनम के सरेंडर करने के बाद शिलॉन्ग पुलिस गाजीपुर पहुंची थी और सोमवार, 9 जून की देर शाम तक सोनम का मेडिकल कराया गया, जो करीब एक घंटे तक चला. इसके बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए सोनम को जिला जज के कोर्ट में पेश किया. 

वीडियो: सोनम के भाई ने कॉल कर सरेंडर करने को कहा, सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग

Advertisement