The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Who is Raj Kushwaha affair with Sonam husband raja raghuvanshi murder case

जिस राज कुशवाहा का नाम राजा रघुवंशी के मर्डर से जुड़ रहा, वो है कौन?

Who is Raj Kushwaha: शुरुआती जांच में पता चला है कि Sonam का अफेयर राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ चल रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि राज कुशवाहा कौन है? जिसके लिए सोनम ने कथित तौर पर राजा की हत्या करवाई थी.

Advertisement
pic
9 जून 2025 (अपडेटेड: 9 जून 2025, 02:29 PM IST)
Who is Raj Kushwaha affair with Sonam husband raja raghuvanshi murder case
पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने राज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है (Raj Kushwaha Arrest). पुलिस ने दावा किया है कि ये वही राज है, जिसका राजा की पत्नी सोनम के साथ अफेयर चल रहा था. ऐसे में सवाल ये है कि राज कुशवाहा कौन है? जिसके लिए सोनम ने कथित तौर पर राजा की हत्या करवाई थी.

कौन है राज कुशवाह?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के पिता की प्लाईवुड की छोटी सी फैक्ट्री है. इसी फैक्ट्री में ⁠राज कुशवाहा काम करता था. बताया जा रहा है कि सोनम कई बार फैक्ट्री के दफ्तर में आकर बैठती थी. उसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ. ⁠राज कुशवाहा की उम्र सोनम से 5 साल कम थी. इंदौर पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें पहला नाम राज कुशवाहा का है, दूसरा विशाल चौहान है और तीसरा आकाश राजपूत का नाम है. 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के शख्स के साथ चल रहा है. वहीं, राजा की हत्या की साजिश का जाल तीन राज्यों में फैला हुआ था. मर्डर का प्लान इंदौर में रचा गया. जिसमें राज कुशवाहा भी शामिल था. इसके बाद मेघालय में राजा की हत्या हुई और उत्तर प्रदेश से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

ये भी पढ़ें: राजा को जिस 'राज' के लिए मरवाया, सोनम के बाद वो भी पकड़ा गया

रिपोर्ट के मुताबिक, दो आरोपी उत्तर प्रदेश से पकड़े गए. एक आरोपी ललितपुर से गिरफ्तार हुआ जबकि सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया. मेघालय के DGP आई. नोंगरांग ने बताया कि करीब दो हफ्ते से लापता महिला ने शादी के कुछ ही दिनों बाद ही कथित तौर पर अपने पति की हत्या का प्लान बनाया. इसके लिए उसने हत्यारों के एक समूह को किराए पर लिया था. आगे उन्होंने बताया, 

मेघालय में इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पत्नी कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के व्यक्ति की हत्या में शामिल थी. उसने हत्यारों को किराए पर रखा था.

DGP ने बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि तीन अन्य संदिग्धों को रात भर की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि एक दिन पहले ही मेघालय के एक लोकल टूरिस्ट गाइड ने दावा किया था कि जिस दिन राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के सोहरा क्षेत्र से लापता हुए थे, उस दिन उनके साथ तीन और टूरिस्ट भी थे. 

वीडियो: मेघायल कपल केस में पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर में मिली, पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()