The Lallantop

स्कूल हॉस्टल में सांप ने कई बच्चियों को काटा, अब तक 3 की मौत

Gadchiroli Snake Bite student death: महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल में सांप के काटने से अब तक 3 छात्राओं की मौत हो गई है. तीन अन्य छात्राओं का इलाज जारी है.

Advertisement
post-main-image
सांप के काटने से अब तक तीन छात्राओं की मौत हो चुकी है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत हो गई और अन्य तीन अस्पताल में इलाजाधीन हैं।
  • घटना के पीछे छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, जैसे खाट की कमी और महिला अधीक्षक की अनुपस्थिति को कारण माना गया है, जिससे सुरक्षा की स्थिति कमजोर थी।
  • जिला कलेक्टर द्वारा मामले की पूरी जांच के आदेश दिए गए हैं, जिससे घटना की सटीक वजहों का पता लगाया जाएगा और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के एक आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत हो गई. अन्य तीन छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. आरोप है कि स्कूल में सुविधाओं का अभाव है. बच्चों को जमीन पर गद्दे बिछाकर सुलाया जाता है. इससे सांप के काटने की आशंका बढ़ गई. जिला कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिए है.

Advertisement

यह घटना रविवार, 9 अगस्त को रात करीब 2 बजे के पास सरकारी सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में हुई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कूल धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में है.  

जमीन पर गद्दे बिछाकर सोती हैं छात्राएं

स्कूल के हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद सभी छात्राएं सो रही थीं. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने कमरे में आकर कई छात्राओं को काट लिया. घटना के तुरंत बाद सभी छात्राओं को धनोरा हॉस्पिटल लाया गया. यहां इलाज के दौरान कक्षा 6 की दीपिका लकड़ा (12) और कक्षा 8 की सुष्मिता मंडल (14) की मौत हो हई.

Advertisement

इसके बाद बाकी पीड़ित बच्चियों को गडचिरोली जिला अस्पताल में एडमिट कराया. यहां कक्षा 2 में पढ़ने वाली अनु कोरेटी (8) ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर्स अब कक्षा 5 की दीपिका मडावी (11), कक्षा 6 की कविता किरंगा (12) और कक्षा 8 की समृद्धि नैताम (14) का इलाज कर रहे हैं. समृद्धि की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.

जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर  डॉ. मनीष मेश्राम ने बताया,

एक पेशेंट वेंटिलेटर पर है. एक क्रिटिकल है और एक मॉडरेट में है. ऐसे टोटल तीन पेशेंट एडमिट हैं. हमारे पास वह सुबह 5 बजे छात्राओं को लाए थे.

Advertisement

स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि सांप ने किसी के कान में काट लिया और किसी के पैर में. रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. बच्चियों के सोने के लिए खाट भी नहीं है. उन्हें जमीन पर गद्दे बिछाकर सोना पड़ता है. इससे सांप के काटने की आशंका बढ़ गई. आरोप है कि घटना के समय छात्रावास की महिला अधीक्षक भी अनुपस्थित थी.

ये भी पढ़ें: कांवड़िये को बहा ले गई गंगा, बड़ा भाई चीखता रहा- ‘अरे कोई बचा लो, 5 लाख दूंगा’

मामले की जांच शुरू

घटना की जानकारी के बाद आदिवासी परियोजना विभाग के अधिकारी और पुलिस जांच में जुट गए हैं. जिला कलेक्टर अविष्यंत पांडा ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. पता किया जाएगा कि घटना असल में कैसे हुई, क्या छात्रों के रहने की जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे. क्या स्कूल मैनेजमेंट ने जरूरी सुरक्षा नियमों और सावधानियों का पालन किया था या नहीं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो: अहमदाबाद में PG की छत पर महिला का रेप, CCTV में गार्ड क्या करता दिखा?

Advertisement