The Lallantop

संपत्ति को लेकर विवाद था, भरी अदालत में पति ने पत्नी के वकील को ही पीट दिया

शिमला की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पति ने अपनी पत्नी के वकील पर हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
शिमला की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील पर हमला हो गया. (सांकेतिक तस्वीर-X)

हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील पर हमला हो गया. कोर्ट में पति और पत्नी के बीच संपत्ति विवाद की सुनवाई चल रही थी. तभी पति ने अपनी पत्नी के वकील पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक घटना गुरुवार, 5 जून की है. पीड़ित वकील का नाम विवेक श्याम है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने ठियोग के बागैन गांव निवासी हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसकी उम्र 50 साल है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी से संपत्ति विवाद को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला चल रहा था. श्याम कोर्ट में हीरा की पत्नी विद्या की ओर से पेश हो रहे थे. आरोप है कि हीरा ने वकील को बहस न करने की चेतावनी दी. इस दौरान उसने धमकाया और गालियां भी दीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने कहा कि वह कोर्ट में बहस कर रहा था. तभी हीरा सिंह ने बीच में टोकते हुए मुझे धमकाया. कोर्ट में मजिस्ट्रेट और अन्य स्टाफ भी मौजूद थे. वकील ने आगे बताया कि जब वह कोर्ट से बाहर निकले, तब आरोपी ने उनका गला पकड़ लिया. इसके बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पत्नी से लड़ाई थी तो पुलिस को फोन कर दिल्ली CM को धमकी दी और फोन पत्नी के घर में फेंक दिया, फिर…

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 126(2) (गलत तरीके से रोकना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) जैसी धाराएं शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक जमानती अपराध है. इस घटना में शिकायतकर्ता को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है.

वीडियो: भोपाल में गैंगरेप कर ब्लैकमेल करने की घटना, वकीलों ने की आरोपियों की पिटाई

Advertisement

Advertisement