The Lallantop

मुनव्वर राणा की बेटी का आरोप, दहेज के लिए मारपीट और तीन तलाक देकर घर से निकाला!

हिबा राणा की शिकायत के मुताबिक ऐसा लगातार हो रहा था. लेकिन 9 अप्रैल, 2025 को बात काफी ज्यादा आगे बढ़ गई. हिबा का आरोप है कि उनके पति ने उस दिन उनसे गाली-गलौज की. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उस दिन उनके पति ने उनके साथ मारपीट भी की.

Advertisement
post-main-image
मुनव्वर राणा की बेटी ने तीन तलाक का आरोप लगाया है (PHOTO-X)

मशहूर दिवंगत शायर मुनव्वर राणा की बेटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. शायर राणा की बेटी हिबा राणा ने अपने पति सैय्यद मोहम्मद साकिब पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हिबा खान की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिबा राणा ने जो शिकायत की है, उसके मुताबिक उनकी शादी के समय लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर, सबकुछ दिए थे. हर डिमांड पूरी की थी. इसके बावजूद शादी के बाद ससुराल में उन्हें लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा. हिबा राणा ने आरोप लगाया कि उनके पति और ससुर की नजर हमेशा से दहेज पर रही है. उन्होंने कभी 20 लाख रुपये तो कभी फ्लैट की मांग की. इन मांगों को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार परेशान किया गया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक हिबा राणा ने बताया कि उन्होंने कई बार चुप रहना चाहा. परिवार को बचाने की खातिर कई बार समझौते किए. उन्हें लगा था कि ऐसा करने से उनके ससुराल से दहेज की मांग रुक जाएगी. लेकिन ये मांग और बढ़ती चली गई. हिबा राणा कहती हैं कि ससुराल में उनका सम्मान नहीं किया गया और लगातार डर के माहौल में रखा गया.

Advertisement

हिबा राणा की शिकायत के मुताबिक ऐसा लगातार हो रहा था. लेकिन 9 अप्रैल, 2025 को बात काफी ज्यादा आगे बढ़ गई. हिबा का आरोप है कि उनके पति ने उस दिन उनसे गाली-गलौज की. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उस दिन उनके पति ने उनके साथ मारपीट भी की. हिबा का आरोप है कि इसी दौरान साकिब ने तीन बार तलाक कहकर उन्हें घर से निकाल दिया. साथ ही साकिब ने दोनों छोटे बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया. हिबा के मुताबिक इस घटना के बाद उन्होंने अपनी बहन अर्शिया को बुलाया. जब अर्शिया राणा मौके पर पहुंची, तो आरोपी उन्हें देखकर और बेकाबू हो गया. हिबा कहती हैं कि इस घटना के बाद से वो डर कर जी रही हैं. उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा है. उनका आरोप है की पति और ससुराल वालों की तरफ से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. लिहाजा हिबा राणा की शिकायत पर थाना सआदतगंज, लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: अबू आजमी के बाद औरंगजेब पर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज का आया बयान, क्या बोले?

Advertisement
Advertisement