The Lallantop

फरीदाबाद टीचर मर्डर: आरोपी करता था संध्या का पीछा, पति को भी दी थी जान से मारने की धमकी

Sandhya murder case: फरीदाबाद जिले के एक गांव में स्कूल टीचर संध्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब उनके पति ने बताया है कि आरोपी काफी समय से संध्या के पीछे पड़ा था और उन्हें परेशान करता था. अमित ने एक बार कथित तौर पर उनके पति को मारने की धमकी भी दी है.

Advertisement
post-main-image
फरीदाबाद में स्कूल टीचर की मौत पर उनके पति का बयान. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के फरीदाबाद में 4 अगस्त को एक स्कूल टीचर संध्या की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई, आरोपी अमित ने खुद पीछा करने तथा हत्या की इच्छा कबूल की है।
  • अमित संध्या का पूर्व छात्र था और उसने लगातार संध्या को परेशान किया था, जिसके कारण संध्या ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन परिवारिक अपील पर मामला ठंडा पड़ गया था।
  • स्कूल प्रशासन ने संध्या के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है और 5 अगस्त को उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन किया गया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में टीचर के मर्डर केस में आरोपी ने पीछा करने की बात कबूल की है. आरोपी ने पूछताछ में कहा, ‘अगर वो मेरी नहीं हो सकती तो फिर मैं उसे तुम्हारी भी नहीं होने दूंगा.’ स्कूल टीचर संध्या की हत्या के आरोपी अमित ने ऐसा पहले भी कहा था. बता दें कि 4 अगस्त को फरीदाबाद जिले के एक स्कूल परिसर में 30 साल की स्कूल टीचर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला पर 20 बार चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया. CCTV फुटेज में दिखा कि आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल आया था. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और अब संध्या के पति विकास करहाजा ने घटना के बारे में बात की है. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संध्या सिकरौना गांव के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी टीचर के तौर पर पढ़ाती थीं. इससे पहले उन्होंने कई प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया है. संध्या के घरवालों ने बताया कि कोटगांव के एक प्राइवेट स्कूल में अमित उनका छात्र था. विकास का कहना है कि अमित संध्या का पीछा करता था और उसे बार-बार परेशान करता था. 

संध्या के पति विकास ने क्या बताया?

रिपोर्ट के मुताबिक, विकास पेशे से ड्राइवर है. उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से अमित संध्या के पीछे पड़ा था. जिसके बाद संध्या ने उससे बात करना बंद कर दिया और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. फिर अमित के घरवालों की अपील पर मामले को वहीं छोड़ दिया गया. लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुका. तीन महीने बाद अमित फिर संध्या को परेशान करने लगा. विकास ने बताया कि इस बार वे अमित के घर गए थे. अमित के घरवालों ने एक बार फिर आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा. 

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि विकास के चचेरे भाई पवन कुमार का कहना है कि अमित ने एक महीने पहले ही अपना असली रंग दिखा दिया था. पवन ने कहा,

‘उसने (अमित) विकास को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने कहा था कि अगर संध्या उसकी न हो सकी तो वो उसे किसी और की भी होने नहीं देगा. अमित के घरवालों को सब पता था, फिर भी उन लोगों ने कुछ नहीं किया.’

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद: स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, दिन दहाड़े 27 बार चाकुओं से गोदा

Advertisement
विकास ने स्कूल पर उठाए सवाल

विकास ने स्कूल प्रशासन पर भी सवाल उठाया. उनका कहना है कि स्कूल की सुरक्षा इतनी ढीली थी कि उसने एक नकाबपोश व्यक्ति को बिना ठीक से पूछताछ के अंदर आने दिया. संध्या के दो बच्चे भी हैं.  संध्या की मां ने बताया कि संध्या और विकास की सात साल पहले लव मैरिज हुई थी. उनका कहना है कि उनकी बेटी शुरू से ही टीचर बनना चाहती थी. 

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. तेजपाल शर्मा ने बताया कि संध्या को सभी बच्चे पसंद करते थे. उन्होंने ऐलान किया कि संध्या के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च अब स्कूल उठाएगा. आज 5 अगस्त को स्कूल प्रशसन ने संध्या की आत्मा की शांति के लिए हवन का आयोजन भी किया है. 

वीडियो: फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या मामले में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री!

Advertisement