The Lallantop

राम मंदिर चंदा चोरी: आरोपियों ने पैसा ब्याज पर दिया, शेयर मार्केट में लगाया, सोना-कैश घर में छुपाया

Ram Mandir row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कुल 30 बैंक खाते फ्रीज़ किए हैं. पता चला है कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों के ज़रिए चोरी का पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते थे और बाद में अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराते थे.

Advertisement
post-main-image
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा (लेफ्ट), अनुकल्प मिश्रा (बीच में), करुणेश पांडेय (राइट) के घर रेड. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में तीन आरोपियों के घर छापेमारी कर गोल्ड, गहने, कैश और जमीन के कागजात बरामद किए हैं और कुल 30 बैंक खाते फ्रीज़ किए हैं।
  • जांच में पता चला है कि चोरी किए गए पैसे का एक हिस्सा शेयर मार्किट में लगाया गया और कुछ इंटरेस्ट के रूप में लोगों को उधार दिया गया, जिसे एक नेटवर्क के जरिए संचालित किया गया।
  • पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बैंक स्टेटमेंट तथा डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर चोरी की रकम और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
author-image
आशीष श्रीवास्तव

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांचकर्ताओं ने अपनी गति बढ़ा ली है. पुलिस ने तीन आरोपियों के घर छापेमारी की, जिसमें गोल्ड, गहने, कैश और ज़मीन के कागज़ात बरामद किए गए हैं. पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चोरी किए गए कुछ पैसे शेयर मार्किट में लगाए गए तो कुछ पैसे इंटरेस्ट पर लोगों को उधार दिए गए. पुलिस ने कुल 30 बैंक खाते फ्रीज़ किए हैं जिसके ज़रिए ये पूरा नेक्सस चलाया जाता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

9 जुलाई की सुबह पुलिस आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके घर ले गई. यहां 20 मिनट तक रेड चली. एक दिन पहले पुलिस ने लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय के घर भी छापेमारी की थी. सूत्रों ने बताया कि रेड के दौरान कैश के बंडल, सोना, गहने और एक गाड़ी ज़ब्त की गई है. हालांकि पुलिस ने जब्त की गई रकम नहीं बताई है. जांच के दौरान पुलिस ने घरवालों से भी बात की है. 

चोरी का पैसा शेयर मार्केट में 

इंडिया टुडे से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में कथित तौर पर सामने आया है कि चोरी की गई दान राशि का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया गया और कुछ रकम ब्याज पर भी दी गई.

Advertisement

सूत्रों की गली से पता चला है कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अनुकल्प और अविनाश ने चोरी किए गए पैसों को शेयर मार्केट में लगाने की बात कबूली है. उन्होंने बताया है कि वो लोगों को उधार देते थे और इंटरेस्ट भी लेते थे. पता चला है कि ये पैसा एक चैनल से होकर गुज़रता था. 

30 बैंक खाते फ्रीज़

आरोप है कि पहले इन पैसों को आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों में बांट दिए. बाद में वो पैसे वापस अपने बैंक में ट्रांसफर कराए. पुलिस ने कुल 30 बैंक खाते फ्रीज़ किए हैं जो इन आरोपियों के रिश्तेदारों के बताए जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि इन बैंक खातों से जो लेनदेन हुआ है वो अकाउंट होल्डर की आधिकारिक कमाई से ज्यादा है. यानी आय से अधिक लेनदेन का मामला है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में नया खुलासा, फर्जी रसीद काटकर श्रद्धालुओं को लगाते थे चूना

Advertisement
पुलिस की जांच जारी

पुलिस को जांच में एक गाड़ी भी मिली है. बताया जा रहा है कि ये गाड़ी अनुकल्प के पिता के नाम पर रजिस्टर है. पुलिस ने अनुकल्प के घर से एक डॉक्यूमेंट भी बरामद किया है. जिसके मुताबिक अनुकल्प मिश्रा ने अपने नाम पर 1 एकड़ की ज़मीन खरीदी थी. उसने ये ज़मीन 6.7 लाख में खरीदी थी लेकिन आज के मार्केट वैल्यू के हिसाब से इसकी कीमत कई गुना ज्यादा हो सकती है. 

पुलिस अब बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि राम मंदिर से कुल कितने पैसे चोरी हुए और किस नेटवर्क के ज़रिए हुए. अभी तक इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

वीडियो: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बात हुई?

Advertisement